फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Red Color Saree: जन्माष्टमी पर दिखाना है सादगीभरा अंदाज तो ट्राई करें ये लेटेस्ट रेड साड़ी लुक्स

Wed, 13 Aug 2025 09:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trendy Red Color Saree For Shri Krishna Janmashtami: अगर आप इस जन्माष्टमी के मौके लाल रंग की साड़ी पहनना चाहती हैं तो यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
जन्माष्टमी के लिए लाल रंग की साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन - फोटो : instagram
Trendy Red Colour Saree For Shri Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी का त्योहार न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि ये रंगों और परंपराओं का भी उत्सव है। इस दिन महिलाएं खासतौर पर अपने पहनावे में पारंपरिक और आकर्षक लुक चुनती हैं, क्योंकि पूजा के समय हमेशा साज-श्रृंगार करना चाहिए

लाल रंग सदा से शुभता और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, इसलिए जन्माष्टमी पर लाल साड़ी पहनना न सिर्फ आपको खूबसूरत लुक देगा, बल्कि त्योहार के माहौल में भी चार चांद लगा देगा। इसी के चलते हम यहां आपको लाल साड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। आइए इस लेख में जानते हैं, इस मौके पर कौन-कौन सी लाल साड़ियां आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बनारसी लाल साड़ी - फोटो : instagram
बनारसी लाल साड़ी

बनारसी साड़ियां अपनी रॉयल फिनिश और सुनहरे जरी के काम के लिए जानी जाती हैं। लाल बनारसी साड़ी जन्माष्टमी के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसे आप गोल्ड ज्वेलरी के साथ पहनें, तो ये आपके पारंपरिक लुक को और निखार देगा। यदि आप गोल्ड ज्वेलरी कैरी नहीं करना चाहतीं तो इसके साथ हरे रंग के स्टोन वाली ज्वेलरी कैरी करें और बालों में जूड़ा बनाएं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
कांजीवरम लाल साड़ी - फोटो : instagram
 कांजीवरम लाल साड़ी

दक्षिण भारतीय लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए लाल कांजीवरम साड़ी शानदार चुनाव है। इसका गाढ़ा लाल रंग और चौड़ा सुनहरा बॉर्डर इसे बेहद आकर्षक बनाता है। कांजीवरम साड़ी का अंदाज देखने में काफी रॉयल लगता है।  ऐसे में इसका चयन कर सकती हैं। 
 

4 of 6
नेट की लाल साड़ी - फोटो : instagram
नेट की लाल साड़ी

वैसे तो सिल्क की साड़ियां त्योहारों के लिए हमेशा से पसंदीदा रही हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग कैरी करना चाहती हैं तो लाल रंग की नेट फैब्रिक की साड़ी का चयन करें। नेट फैब्रिक की साड़ी का अंदाज हमेशा से ही बेहद प्यारा और खूबसूरत लगता है, जिसका चयन आप कर सकती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
जॉर्जेट लाल साड़ी - फोटो : instagram
जॉर्जेट लाल साड़ी

अगर आप हल्के और कम वज़न वाले विकल्प की तलाश में हैं, तो लाल जॉर्जेट साड़ी एकदम सही है। यह न सिर्फ पहनने में आरामदायक है, बल्कि आपको मॉडर्न और एलीगेंट लुक भी देती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रिंटेड लाल साड़ी - फोटो : instagram
प्रिंटेड लाल साड़ी

जिन्हें भारी कपड़े पसंद नहीं, वे प्रिंटेड लाल साड़ी चुन सकती हैं। ये हल्की और कैजुअल होते हुए भी त्योहार के मूड के लिए एकदम सही है। इसे अगर आप पूरे दिन भी पहनकर रखेंगी, तो आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसके साथ अपने बालों को कर्ल करके खुला रखें। इसके साथ-साथ मेकअप को भी थोड़ा ग्लॉसी रखें, ताकि आपका मेकअप देखने में भी कमाल का लगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें