फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: सहेली की शादी में दिखना है सबसे खूबसूरत तो स्कर्ट के साथ मैच करें ये जैकेट, बीटाउन हसीनाओं से लें टिप्स

Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
indo western look - फोटो : instagram
सहेली की शादी में सबसे खूबसूरत लुक की तलाश में हैं। तो बीटाउन के इस ट्रेंडी लुक को फॉलो कर सकती हैं। इन दिनों फ्यूजन लुक काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप लहंगा या साड़ी पहनने की बजाय स्कर्ट के साथ हैवी एंब्रायडरी वाले लांग जैकेट को ट्राई कर सकती हैं। दिखने में ये काफी स्टाइलिश और क्लासी दिखेगा। वहीं सोनाक्षी सिन्हा इस फ्यूजन लुक को कई बार ट्राई कर चुकी हैं। जिसमे उनका ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है। 
विज्ञापन

2 of 5
indo western look - फोटो : instagram
प्लीटेड धोती स्टाइल स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप के साथ आप चाहें तो हैवी एंब्रायडरी वाला जैकेट मैच कर सकती हैं। सोनाक्षी सिन्हा का ये लुक पूरी तरह से कॉपी किया जा सकता है। जिसे पहन सहेली की शादी में सबसे अलग दिखेंगी। वहीं भारी भरकम लहंगे और साड़ी से भी आजादी मिल जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप इस तरह के लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं। तो प्लीटेड स्कर्ट की बजाय धोती पैंट को पेयर करें। जिसके साथ एंब्रायडरी वाला ब्लाउज और चिकनकारी वाले डिजाइन में बना जैकेट काफी खूबसूरत लगेगा। कियारा आडवाणी ने मैचिंग के पर्ल चोकर नेकपीस के साथ इसे मैच किया है। जिसे आप आसानी से क़ॉपी कर सकती हैं। 

4 of 5
sonakshi sinha - फोटो : instagram/aslisona
सोनाक्षी सिन्हा पिंक कलर के इस आउटफिट से पहले भी फ्यूजन लुक में नजर आ चुकी हैं। जिसे आप कॉपी कर सकती हैं। प्लीटेड एस्मेट्रिक डिजाइन की स्कर्ट के साथ मैचिंग के धागों वाली एंब्रायडरी का क्रॉप टॉप और साथ में फुल स्लीव लांग जैकेट को मैच किया गया है। जिसे सोनाक्षी ने भारी भरकम सिल्वर ईयररिंग्स के साथ पहना है। सोनाक्षी का ये फ्यूजन लुक ना केवल स्टाइलिश है। बल्कि इसे आसानी से कैरी भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jacqueline - फोटो : instagram
तो इस वेडिंग सीजन अगर कुछ हटके पहनना चाहती हैं तो लांग एंब्रायडरी वाले जैकेट के साथ स्कर्ट या फिर पलाजो को पेयर करें। ये काफी स्टाइलिश और कंफर्टेबल दिखेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें