फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor Best Looks: एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक में कमाल की दिखती हैं करीना कपूर, डालें एक नजर

Thu, 16 Jan 2025 10:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पटौदी खानदान की बहू और मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने लुक्स की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। आइए नजर डालते हैं उनके बेस्ट लुक्स पर।
विज्ञापन
1 of 7
एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक में कमाल की दिखती हैं करीना कपूर - फोटो : instagram
Kareena Kapoor Best Looks: करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे सफल और प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो अपनी शानदार अदाकारी, बेमिसाल खूबसूरती और स्टाइलिश पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं। करीना का फिल्मी करियर और निजी जीवन दोनों ही सुर्खियों में रहते हैं।

वो बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर परिवार से ताल्लुक रखती हैं और रणधीर कपूर और बबीता की बेटी हैं। करीना ने 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं और इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई।  करीना ने 2012 में पटौदी खानदान के बेटे अभिनेता सैफ अली खान से शादी की।

करीना को बॉलीवुड की स्टाइल आइकन माना जाता है। उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनका मैटरनिटी फैशन ट्रेंड में रहा। इसी को देखते हुए आज हम आपको यहां करीना कपूर के कुछ ऐसे लुक्स दिखाना चाहते हैं, जिनसे आप भी टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
सीक्विन साड़ी - फोटो : instagram
सीक्विन साड़ी

करीना कपूर खान जब भी साड़ी पहनती है तो उसमें भी वो अपना अलग चार्म दिखा देती हैं। इसके लिए अक्सर वो सीक्विन वर्क वाली साड़ी पहनती हैं। एक्ट्रेस ने ये लुक एक अवॉर्ड शो के लिए कैरी किया था, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक्स के साथ वो अक्सर स्लीक बन बनाना ही पसंद करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
अनारकली सूट - फोटो : instagram
अनारकली सूट

एक्ट्रेस का ये अनारकली सूट देखने में काफी रॉयल लग रहा है। इसे पहनकर जब करीना ने अपनी तस्वीरें साझा की थीं, तो लग रहा था कि वो किसी शाही परिवार की बहू हैं। उनका ये अंदाज हर किसी को काफी पसंद आया था। काफी सारी कलियों वाला ऐसा अनारकली सूट हर लड़की के पास होना चाहिए। 

4 of 7
इंडो-वेस्टर्न - फोटो : instagram
इंडो-वेस्टर्न

एथनिक से हट के अगर बात करें इंडो वेस्टर्न आउटफिट की, तो एक समारोह के दौरान उन्होंने ये इंडो वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया था। इसमें वो एकदम सुनहरी परी लग रहीं थीं। इस आउटफिट में उन्होंने एक गोल्डन रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी है। इसके साथ ऊपर से फ्लोर लेंथ का गोल्डन श्रग उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
ब्लैक ड्रेस - फोटो : instagram
ब्लैक ड्रेस

करीना के पार्टी लुक्स हमेशा ही कमाल के होते हैं। उनके लुक्स में एक ये भी ड्रेस है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। इस डीपनेक ब्लैक ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने पैरों में ट्रांसपैरेंट स्टॉकिंग्स पहनी है। गले में चोकर की वजह से उनका लुक प्यारा दिख रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
ऑफ शोल्डर गाउन - फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर गाउन

बात करें करीना के ग्लैमरस लुक की तो इस पर्पल रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने बालों में स्लीक बन बनाते हुए मेकअप को हल्का ही रखा है। डार्क रंग की लिपस्टिक से उनकी खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बॉडीकॉन गाउन - फोटो : instagram
बॉडीकॉन गाउन

सबसे आखिर में नजर डालते हैं करीना के इस खूबसूरत से बॉडीकॉन गाउन लुक पर, जिसमें उन्होंने ब्लू रंग का फ्लोर लेंथ गाउन कैरी किया है। डीपनेक होने की वजह से इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ गई है। इस तरह के गाउन कॉकटेल नाइट्स के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें