Harsha Richariya: 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। ये महाकुंभ का मेला पूरे 144 वर्ष के बाद लग रहा है, ऐसे में करोड़ों लोग वहां संगम स्नान को पहुंच रहे हैं। इन्हीं करोड़ों लोगों में हर्षा रिछारिया का नाम भी शामिल हैं।
साध्वी की गेटअप में जब हर्षा रिछारिया महाकुंभ मेले में पहुंची तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। लोगों ने उन्हें सबसे खूबसूरत साध्वी का खिताब तक दे दिया लेकिन कुछ समय के बाद ही ये खबर सामने आई कि वो कोई साध्वी नहीं हैं, बल्कि आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंदगिरी जी महाराज की शिष्या हैं। ये बात उन्होंने खुद मीडिया से बात करके बताई है।
वो इंफ्लूएंसर हैं, जिनके सोशल मीडिया पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, जिनको लोग काफी पसंद करते हैं। खासतौर पर उनके साड़ी लुक्स बेहद खूबसूरत होते हैं। यहां हम आपको उन्हीं के साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं।