फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blouse Stitching Tips: सिलवा रही हैं पैडेड ब्लाउज तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना बिगड़ जाएगा लुक

Wed, 19 Jul 2023 12:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप साड़ी के साथ पैडेड ब्लाउज बनवाना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। 
विज्ञापन
1 of 5
blouse design - फोटो : instagram
Blouse Stitching Tips: भारत में जब भी कोई त्योहार होता है या फिर कहीं कुछ कार्यक्रम होते हैं तो महिलाएं लहंगा या साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। पहले के समय में महिलाएं साड़ी और लहंगे के साथ हमेशा फुल कवरेज वाले ब्लाउज पहनना पसंद करती थीं। वो ऐसे ही ब्लाउज बनवाती थीं, जिसमें वो असहज ना हों और उनका शरीर ना दिखे पर, आज का समय बदल गया है। अब महिलाएं ट्रेंड के हिसाब से अपने लिए ब्लाउज बनवाती हैं।

अभिनेत्रियों की तरह ही बैकलेस ब्लाउज हर उम्र की महिला की पसंद बन चुका है। बैकलेस ब्लाउज पहनते वक्त महिलाएं ये चाहती हैं कि उनकी अंडरगार्मेट्स की स्ट्रैप ना दिखे। ऐसे में वो पैडेड ब्लाउज बनवाती हैं ताकि उन्हें ब्लाउज के अंदर कुछ पहनना ना पड़े। वैसे तो बाजार में कई तरीकों के पैडेड ब्लाउज मिलते हैं लेकिन अगर आप साड़ी के साथ पैडेड ब्लाउज बनवाना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन

2 of 5
blouse design - फोटो : instagram
कप्स का रखें ध्यान

अगर आप टेलर से अपने लिए पैडेड ब्लाउज बनवाना चाहती हैं तो कप्स का खास ध्यान रखें। दरअसल, कप्स लगवाते वक्त उसका साइज जरूर देखें। बाजार में हर साइज के कप्स उपलब्ध होते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। अगर आप गलत साइज के कप्स ब्लाउज में लगवाएंगी तो ये आपका लुक बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Latest Blouse Idea - फोटो : instagram
बॉडी टाइप का रखें ध्यान

पैडेड ब्लाउज सिलवाते वक्त ट्रेंड के साथ-साथ अपने बॉडी टाइप का भी खास ध्यान रखें। अगर आप अपने शरीर के हिसाब से ब्लाउज का पैटर्न नहीं चुनेंगी तो हो सकता है कि ये आपके लुक को खूबसूरत बनाने की बजाय खराब कर दे। 

4 of 5
cotton fabric
सही से करें कपड़े का चयन

पैडेड ब्लाउज बनवाते वक्त ब्लाउड के कपड़े का ध्यान जरूर रखें क्योंकि पैड लगाते इसे कई बार सिला जाता है। अगर आप महीन कपड़े का चयन करेंगी तो कई बार सिलाई के बाद ये खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
blouse - फोटो : istock
अच्छे से कराएं सिलाई

पैड लगवाते वक्त ब्लाउज में अच्छे से सिलाई कराएं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो पैड इधर-उधर होता रहेगा। इससे आप खुद असहज महसूस करेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें