साड़ी पहनकर आप किसी भी मौके पर खूबसूरत लग सकती हैं। फिर वो चाहे कॉकटेल पार्टी हो या फिर फॉर्मल ऑफिस वाली पार्टी। इस भारतीय परिधान में महिलाएं और भी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। तभी तो बीटाउन की हसीनाएं मौका मिलते ही साड़ी में अपना गॉर्जियस अंदाज दिखा ही देती हैं। खासतौर पर बात जब ब्लैक साड़ी की हो, तो इन एक्ट्रेस के स्टनिंग लुक से तो निगाह ही नहीं हटती।
अगर इस वेडिंग सीजन आप कुछ ट्रेंडी कलर पहनना चाहती हैं तो ब्लैक साड़ी पहनें। पेस्टल और लाल जैसे रंगों से अलग ब्लैक कलर आपकी खूबसूरती को निखारने का काम करेगा। अगर आप सोच रही हैं कि साड़ी या साथ में ब्लाउज को किस तरह से स्टाइल करें, तो एक बार बॉलीवुड की इन हसीनाओं के हॉट एंड गॉर्जियस ब्लैक साड़ी वाले लुक को जरूर देखें।