फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 14 वाली जैस्मीन भसीन ने करा ली किरकिरी, कपड़ों पर लटका मिला प्राइस टैग तो वीडियो हुआ वायरल

Sat, 20 Feb 2021 11:58 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
jasmin bhasin - फोटो : instagram
बिग बॉस 14 के घर में कंटेस्टेंट अपने गेम के साथ ही स्टाइल से भी फैंस को इंप्रेस करते हैं। इसी रेस में जैस्मीन भसीन भी लगी है। घर के अंदर तो उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिलता ही था। जिसमे साड़ी से लेकर गाउन और ड्रेसेज शामिल थीं। तो वहीं बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद भी वो हटके स्टाइल गेम खेल रही हैं। हद से ज्यादा स्टाइलिश बनने के चक्कर में जैस्मीन ने अपनी बेइज्जती करा ली। 
विज्ञापन

2 of 5
jasmin bhasin - फोटो : instagram fan page
दरअसल, सोशल मीडिया पर अक्सर ही पपराजी सितारों की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी छाया है। जिसमे जैस्मीन भसीन पपराजी से बात करते दिख रही हैं। लेकिन जैसे ही वो आगे बढ़ती हैं तो कपड़े के पीछे लगा प्राइस टैग कैमरे में आ जाता है। सबसे खास बात कि जैस्मीन को इसकी भनक तक नही है और वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बात करने में लगी रहती हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
jasmin bhasin - फोटो : instagram
वैसे जैस्मीन ने पर्पल कलर की हाई फैशन ड्रेस पहन रखी थी। ये ड्रेस जारा ब्रांड की ब्लैक एंड पर्पल कलर की रिचर्ड ड्रेस थी। जिस पर आगे की तरफ बटन की डिटेलिंग की गई थी। वहीं ड्रेस में रफल पैटर्न जोड़ा गया था। जो स्लीव पर भी दिख रहा था। वहीं पफी बलून स्लीव के साथ बॉडी हगिंग डिजाइन ग्लैमर के लिहाज से बिल्कुल परफेक्ट थी। शार्ट स्टाइल की ड्रेस के साथ जैस्मीन ने इसे पिंक कलर के एंकल लेंथ बूट के साथ मैच किया था।

4 of 5
jasmin bhasin - फोटो : instagram fan page
लेकिन जैस्मीन का इतना स्टाइलिश अंदाज पूरा खराब हो गया। जब पीछे इस ड्रेस के पीछे दाम की पर्ची लटकी दिख गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर  जैस्मीन का जमकर मजाक उड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806
हालांकि जैस्मीन ने भले ही एक गलती के साथ अपनी किरकिरी करा ली हो। लेकिन फैशन के मामले में ये ड्रेस अव्वल है। जिसे पहन जैस्मीन भी काफी क्यूट लुक में दिख रही थीं। वहीं जारा ब्रांड की ये ड्रेस दोस्तों के साथ पार्टी से लेकर डेट तक पर जाने के लिए परफेक्ट दिख रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें