फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar: एनिमल प्रिंट वाले ब्लाउज को पहन अवॉर्ड शो में पहुंच गई भूमि पेडनेकर, मुड़-मुड़ कर देखने लगे लो

Thu, 22 Dec 2022 04:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
भूमि पेडनेकर इन दिनों अपने बोल्ड फैशन च्वॉइस से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। पार्टी हो या फिर अवॉर्ड शो, भूमि पेडनेकर कुछ ऐसे कपड़ों को पहनकर पहुंच जाती हैं। जो सुर्खियां बटोरने लगता है। अपने किरदारों की तरह ही मिस पेडनेकर के कपड़े भी बिल्कुल जुदा रहते हैं। लेटेस्ट लुक की तस्वीरों में भूमि ने एनिमल प्रिंट को चुना है। जिसमे वो काफी बोल्ड और हॉट नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
कहने को तो भूमि ने साड़ी पहनी है। लेकिन इसकी ड्रेपिंग से लेकर ब्लाउज की डिजाइन तक सबकुछ बेहद बोल्ड दिख ऱही है। फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स के लिए रेडी भूमि ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए साझा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
भूमि ने काले और गोल्डन रंग के स्ट्राईप डिजाइन की साड़ी को चुना है। जो फैशन लेबल एकाया बनारस से ली गई है। जेब्रा प्रिंट की साड़ी के साथ मैचिंग के ब्लाउज को पेयर किया गया है। जिसकी डिजाइन इसे हॉट लुक दे रही है। फुल स्लीव के साथ ब्लाउज को फ्रंट में क्रिसक्रॉस डोरियों से जोड़ा गया है। जो इसे काफी बोल्ड बना रहा है। 

4 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : Instagram/bhumipednekar
वहीं इतने सेसी डिजाइन के ब्लाउज के साथ भूमि ने साड़ी को एक कंधे पर रखा है। पल्लू की ड्रेपिंग स्टाइल ब्लाउज की बोल्ड डिजाइन को आसानी से फ्लांट कर रही है। साड़ी के साथ ही कान में पहने ईयरकफ्स भी हटके डिजाइन के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram
सेंटर पार्टेड हेयर में स्लीक हाई बन के साथ न्यूड शेड के मेकअप को चुना गया है। कॉपर एंड ब्लैक मिक्स आईशैडो के साथ विंग्ड आईलाइनर लगाया गया है। साथ में न्यूड ब्राउन शेड की लिपस्टिक को ग्लॉसी टच दिया गया है। जो इस लुक को खास बनाने के लिए काफी दिख रहा है। इन दिनों नेलआर्ट का ट्रेंड जोरों पर है। ऐसे में भूमि ने नाखूनों पर साड़ी से मैच करते नेल आर्ट को बनवा रखा है। जो इस लुक को स्पेशल बना रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें