फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sisters Day: अगर बहन के साथ करनी है ट्यूनिंग तो पेडनेकर सिस्टर्स से लें टिप्स

Sun, 06 Aug 2023 05:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अपनी बहन ने साथ सिस्टर गोल्स करना चाहती हैं तो आप पेडनेकर सिस्टर्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
अगर बहन के साथ दिखानी है ट्यूनिंग तो पेडनेकर सिस्टर्स से लें टिप्स - फोटो : instagram
Fashion : जब भी बात आती है फैशन और स्टाइल की तो कपूर सिस्टर्स का नाम काफी ऊपर आता है। करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर स्टाइल के मामले में सभी को पीछे छोड़ती हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। अक्सर वो ट्यूनिंग करते हुए भी नजर आती हैं। वहीं अब पेडनेकर सिस्टर्स भी कपूर सिस्टर्स को कड़ी टक्कर दे रहीं हैं।

मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर अपने स्टाइल के मामले में सभी को पीछे छोड़ रहीं हैं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती हैं। अगर आप भी अपनी बहन ने साथ सिस्टर गोल्स करना चाहती हैं तो आप पेडनेकर सिस्टर्स से टिप्स ले सकती हैं। चाहे शादी-पार्टी के कार्यक्रम हों या फिर क्लब में जाना हो, हर जगह के लिए पेडनेकर सिस्टर्स कमाल के लुक्स लेकर सामने आती हैं तो आइए देर ना करते हुए आपको पेडनेकर सिस्टर्स के बेस्ट लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
एथनिक वियर में लगती हैं कमाल - फोटो : instagram
एथनिक वियर में लगती हैं कमाल

भूमि पेडनेकर के साथ साथ उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर भी एथनिक वियर में बेहद कमाल की लगती हैं। कुछ समय पहले समीक्षा ने फोटोज शेयर की थीं, जिसमे भूमि और समीक्षा दोनों ने पेस्टल रंग का ही लहंगा पहना था। दोनों ने एथनिक वियर के साथ ज्वेलरी भी काफी स्टाइल से कैरी की थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
ब्लैक पहन कर दिखाएं जलवा - फोटो : instagram

ब्लैक में दिखाएं अपना ग्लैमरस अंदाज

पेडनेकर सिस्टर्स में से भूमि का मेटैलिक एक्सेंट वाला ब्लैक पैंटसूट और समीक्षा की ब्लैक ब्लेज़र ड्रेस बेहद स्टाइलिश लग रही है। दोनों ने सिर्फ आउटफिट्स में ही नहीं बल्कि मेकअप और हेयरस्टाइल में भी ट्यूनिंग की थी। 

4 of 6
ट्यूनिंग करके पहने पिंक - फोटो : instagram
ट्यूनिंग करके पहनें पिंक

आप भी पेडनेकर सिस्टर्स की तरह अपनी बहन के साथ ट्यूनिंग करके पिंक कलर के आउटफिट पहन सकती हैं। इस लुक में समीक्षा ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी है, वहीं भूमि ने पिंक ट्यूब टॉप के साथ जींस कैरी की है। इस आउटफिट में दोनों ने जमकर पोज दिए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ब्लैक पहन कर दिखाएं जलवा - फोटो : instagram
ब्लैक पहन कर दिखाएं जलवा

अपनी बहन के साथ कलर मैच करके आप ब्लैक आउटफिट कैरी कर सकती हैं। इस लुक में भूमि ने ग्लिटर लुक वाला कट आउट हॉल्टर ड्रेस पहना है और साथ में स्टेटमेंट शेड्स में वह सुपर सेक्सी दिख रही हैं। ब्लैक कलर वैसे भी एवरग्रीन होता है, जिसे आप किसी भी पार्टी में कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देखें दोनों का ग्लैमरस अंदाज - फोटो : instagram
देखें दोनों का ग्लैमरस अंदाज

अगर आप अपनी बहन के साथ ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो पेडनेकर सिस्टर्स के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। समीक्षा और भूमि का ये लुक बेहद ग्लैमरस है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें