भूल भुलैया फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट की धमाकेदार सक्सेस के बाद अब जल्द ही इसका तीसरा पार्ट आने वाला है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की शूटिंग भी आज से शुरू हो गई है। भूल भुलैया के तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी दिखाई देंगे।
फिल्म के दूसरे पार्ट में विद्या बालन को लोगों ने काफी मिस किया था। यही वजह है इस बार फिर से विद्या बालन मंजुलिका के रूप में वापस आ गई हैं। फिल्म में विद्या बालन की एंट्री की खबर सुनते ही उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।
विद्या बालन एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और स्टाइल से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। खासतौर पर बात करें उनके साड़ी लुक की, तो साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिखती हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको विद्या बालन की साड़ी का खूबसूरत कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।