फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2023: भाई दूज के दिन हाथों पर लगाएं भाई के नाम की मेहंदी, यहां देखें खूबसूरत डिजाइन

Wed, 15 Nov 2023 08:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें लगाकर आप अपने हाथों की सुंदरता बढ़ा सकेंगी।
विज्ञापन
1 of 7
mehndi design for bhai dooj - फोटो : instagram
Bhai Dooj 2023: धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली और गोवर्धन के पूजा के बाद भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस खास दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करती हैं और तिलक करने से बाद वो अपने भाई की लंबी उम्र की कामना भी करती हैं। ये दिन बहन और भाई के प्यार का प्रतीक है। इस बार ये त्योहार 15 नवंबर के दिन मनाया जाएगा। जिस तरह से हर बहन रक्षाबंधन के लिए तैयार होती है, ठीक उसी तरह से भाई दूज के दिन भी बहनें खूब सजती-संवरती हैं।

अगर आप भी भाई दूज के दिन अपना जलवा दिखाना चाहती हैं तो उससे पहले खुद को जरा तैयार करें। दरअसल, भाई दूज की पूजा के लिए ज्यादातर बहनें पारंपरिक रूप से तैयार होती हैं। ऐसे में हाथों में मेहंदी लगाना तो बेहद जरूरी होता है। मेहंदी महिलाओं की हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। ऐसे में आज हम आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप आज शाम को अपने हाथों में लगा सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
mehndi design for bhai dooj - फोटो : instagram
ये डिजाइन है परफेक्ट

पूरे हाथ में जाल जैसी डिजाइन बनाकर हथेली के बीच में भाई को तिलक लगाती हुई बहन की तस्वीर जरूर बनाएं। इस मेहंदी से आपके और आपके भाई का बीच का रिश्ता और मधुर होगा।। 
विज्ञापन

3 of 7
mehndi design for bhai dooj - फोटो : instagram
तिलक करती हुई महिला की दूसरी तस्वीर

वैसे तो ऊपर वाली तस्वीर भी काफी प्यारी है लेकिन अगर आप अपनी मेहंदी को एथनिक टच देना चाहती हैं तो ये डिजाइन एक बेहतर विकल्प है। ऐसी डिजाइन देखने में प्यारी लगती है। 

4 of 7
mehndi design for bhai dooj - फोटो : Instagram
हाथ पर लिखवाएं मैसेज

अगर कुछ स्पेशल करने का सोच रही हैं तो अपने हाथों में इस तरह से भाई लिखवाएं। आप चाहें तो इसके साथ कोई संदेश लिखवा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
mehndi design for bhai dooj - फोटो : instagram
मंडला आर्ट मेहंदी

आजकल की लड़कियों को मंडला आर्ट मेहंदी की डिजाइन काफी पसंद आती है। इसे लगाना भी काफी आसान होता है। ऐसे में आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
mehndi design for bhai dooj - फोटो : instagram
सिपंल डिजाइन

अगर आप कुछ सिंपल सी मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए बेहतर विकल्प है। ऐसी डिजाइन देखने में काफी कमाल की लगती है। इसे लगाकर आपके हाथ खूबसूरत दिखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mehndi design for bhai dooj - फोटो : instagram
दोनों हाथों में लगाएं एक जैसी मेहंदी

आप चाहें तो अपने दोनों हाथों में एक जैसी मेहंदी लगा सकती हैं। ये डिजाइन देखने में काफी लगती है। मेहंदी लगे हाथों में चूड़ियां जरूर पहनें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें