Bhai Dooj 2023: कई दिनों से दिवाली की धूम आपको बाजारों में देखने को मिल रही थी। दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत धनतेरस के पर्व से होती है। इसके बाद लोग नरक चतुर्दशी मानते हैं, फिर दिवाली, उसके बाद गोवर्धन पूजा और सबसे आखिर में भाई दूज का का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करके उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बदले में उनके भाई उन्हें उपहार देते हैं और जीवन भर साथ रहने का वचन देते हैं।
भाई दूज के इस दिन को और खास बनाने के लिए महिलाएं और लड़कियां पहले से तैयारी करके रखती हैं। वो अपने घरों में अपनी भाई की पसंद का खाना बनाती हैं। इसके साथ ही तिलक के समय के लिए खूब अच्छे से तैयार होती हैं। बहुत सी बहनों को ये समझ ही नहीं आता कि भाई दूज के दिन वो कैसे तैयार हों, तो इस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।