फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Trends: ये 5 मेकअप ट्रेंड कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते, हर मौके पर लगते हैं परफेक्ट

Thu, 03 Jul 2025 04:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Evergreen Makeup Trends: समय भले ही बदलता रहे, लेकिन कुछ ऐसे मेकअप ट्रेंड्स होते हैं, जो सदाबहार होते हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
ये 5 मेकअप ट्रेंड कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते - फोटो : Adobe stock
Evergreen Makeup Trends: मेकअप करने से सिर्फ चेहरे की खूबसूरती नहीं बढ़ती है। इसकी वजह से बढ़ता है लोगों का मनोबल.... यही वजह है कि आज के समय में न सिर्फ महिलाएं, बल्कि पुरुष भी मेकअप करना पसंद करते हैं।

अगर सही से मेकअप किया जाए तो चेहरा कई गुना खूबसूरत हो जाता है, वहीं एक गलती आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ सकती है। समय भले ही बदलता रहे, लेकिन कुछ ऐसे मेकअप ट्रेंड्स होते हैं, जो सदाबहार होते हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। आज हम यहां आपको पांच ऐसे ट्रेंड्स के बारे में बताएंगे, जो सालों-साल से सदाबहार हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
नेचुरल लुक - फोटो : Adobe stock
नेचुरल लुक

हर उम्र की महिला को नेचुरल लुक काफी पसंद आता है। खासतौर पर जो युवा लड़कियां होती हैं, उन्हें तो सबसे ज्यादा ही नेचुरल लुक पसंद आता है। इस नेचुरल मेकअप लुक में हल्का फाउंडेशन, न्यूड शेड्स की लिपस्टिक और सॉफ्ट ब्लश इस्तेमाल होता है। इसमें स्किन टोन का खास ध्यान दिया जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
रेड लिपस्टिक - फोटो : Adobe stock
रेड लिपस्टिक

लाल रंग की लिपस्टिक देखने में कमाल की लगती है। क्लासिक रेड लिप कलर हर फेस को तत्काल ग्लैमरस बना देता है। खासतौर पर अगर इस रंग को शादी-पार्टी में इस्तेमाल किया जाए तो लुक सबसे ज्यादा खूबसूरत लगता है। तो अगर आप हल्के रंग का आउटफिट कैरी कर रहे हैं तो लाल रंग की लिपस्टिक कैरी करें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। 

 

4 of 6
विंग्ड आइलाइनर - फोटो : Adobe stock
विंग्ड आइलाइनर

भले ही आप ज्यादा आईमेकअप न करती हों, लेकिन अगर विंग्ड आइलाइनर आंखों पर लगाएंगी तो इससे आपका लुक प्यारा दिखेगा। कैट आइज या विंग्ड लाइनर का चलन दशकों से है, जोकि अब भी फुल ट्रेंड में है। ये आंखों को डिफाइन करता है और हर आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। इसे आप दफ्तर में लगाकर जा सकती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
ड्यूई फिनिश मेकअप - फोटो : Adobe stock
ड्यूई फिनिश मेकअप

ये मेकअप भी महिलाओं की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है। ये स्किन को हाइड्रेटेड और स्वस्थ दिखाता है, जिससे चेहरा काफी यंग दिखता है। ज्यादातर महिलाएं, जिनकी त्वचा काफी डल दिखने लगी है, वो इस मेकअप को कराना पसंद करती हैं। इस में हाईलाइटर, प्राइमर और हल्के फाउंडेशन का इस्तेमाल होता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मस्कारा - फोटो : Adobe stock
मस्कारा

आंखों पर मस्कारा लगाने का ट्रेंड काफी पुराना है। इसका इस्तेमाल महिलाएं प्रतिदिन करना पसंद करती हैं। इसे लगाने से आंखें और भी खूबसूरत और बड़ी दिख रही हैं। आजकल तो पुरुषों के लिए भी खास पारदर्शी मस्कारा बाजार में आने लगा है, जो उनकी पलकों को बड़ा बनाता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें