फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2025: इस तीज पर बिटिया को पहनाएं ऐसा लहंगा कि हर कोई देखकर उतारेगा उनकी नजर

Wed, 02 Jul 2025 02:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Lehenga Choli Designs for Girls: यदि आप चाहती हैं कि आपकी बिटिया रानी सावन के महीने में पड़ने वाले तीज के त्योहार पर सबसे प्यारी दिखे, तो उसके लिए खास लहंगा-चोली तैयार कराएं। 
विज्ञापन
1 of 6
इस तीज पर बिटिया को पहनाएं ऐसा लहंगा कि हर कोई देखकर उतारेगा उनकी नजर - फोटो : Adobe stock
Best Lehenga Choli Designs for Girls: हिंदू धर्म में सावन के महीने का काफी महत्व है। इस महीने कई त्योहार भी पड़ते हैं, जिसके लिए महिलाएं खूब तैयारी करती हैं। खासतौर पर महिलाएं अपनी बिटिया रानी को भी खूब अच्छे से सजाती हैं, और उसके लिए नये-नये कपड़े बनवाती हैं।

यदि आप अपनी बिटिया के लिए कुछ अलग बनवाने का सोच रही हैं तो यहां उसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। दरअसल, सावन के महीने में हरियाली तीज का त्योहार आता है, जिस दिन के लिए आप अपनी बिटिया को खूबसूरत सा लहंगा चोली पहना सकती हैं। तो आइए देर न करते हुए आपको भी लेटेस्ट लहंगा कलेक्शन दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पीला घाघरा - फोटो : instagram
पीला घाघरा

पीले और गुलाबी रंग का ऐसा घाघरा आपकी बिटिया की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। ऐसे में उसके लिए ऐसा फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा तैयार कराएं। इसके साथ गुलाबी रंग की चोली और पीला ही दुपट्टा पहनकर जब वो निकलेंगी तो देखने में एकदम गुड़िया रानी सी लगेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
गुलाबी लहंगा - फोटो : instagram
गुलाबी लहंगा

गर्मी का मौसम है, ऐसे में आप अपनी बिटिया के लिए ऐसा ही कॉटन का गुलाबी लहंगा-चोली उसके लिए तैयार कराएं। इस गुलाबी लहंगे के साथ उनके दुपट्टे को अलग तरह से अटैच करें। इसके साथ-साथ यदि उनके बाल लंबे हैं तो उसमें चोटी बांधकर गजरा अटैच करें, ताकि उनका हेयर स्टाइल अलग दिखे। 

4 of 6
लहरिया लहंगा-चोली - फोटो : instagram
लहरिया लहंगा-चोली

लहरिया प्रिंट का आउटफिट देखने में काफी अच्छा लगता है। महिलाएं इस प्रिंट की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में चाहें तो अपनी बिटिया रानी के लिए लहरिया प्रिंट का ऐसा ही लहंगा तैयार कराएं। लहरिया प्रिंट वाला लहंगा और उसके साथ अंगरखा स्टाइल का ब्लाउज बनवाकर तैयार करें।
विज्ञापन

5 of 6
मिरर वर्क लहंगा - फोटो : instagram
मिरर वर्क लहंगा

इस तरह का मिरर वर्क वाला लहंगा वैसे तो नवरात्रि में कैरी किया जाता है, लेकिन आप चाहें तो इसे तीज के लिए भी तैयार करा सकती हैं। इस तरह का लहंगा आपको बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन भी मिल जाएगा, तो बस देर न करते हुए अपनी लाडली के लिए ऐसा लहंगा बनवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोटा-पट्टी वाला लहंगा - फोटो : instagram
गोटा-पट्टी वाला लहंगा

कुछ पारंपरिक लहंगा बनवाने का प्लान है तो ऐसा लाल और ऑरेंज रंग का लहंगा अपनी बिटिया के लिए तैयार कराएं। इसके साथ हाथों में चूड़ी और गले में नेकपीस पहनाएं। यदि उनके बाल लंबे हैं तो बालों को खुला छोड़ें, ताकि उनका लुक देखने में अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें