फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Fabrics In Summer Season: 5 ऐसे फैब्रिक जो गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखेंगे

Tue, 21 Apr 2026 04:57 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best 5 Fabrics In Summer Season: अगर आपको बहुत तेज गर्मी लगती है तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। यहां हम आपको बताएंगे 5 ऐसे फैब्रिक के बारे में, जो शरीर को ठंडा रखते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
5 ऐसे फैब्रिक तो गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखेंगे - फोटो : AI
Best 5 Fabrics In Summer Season: गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी समस्या होती है तेज धूप, पसीना और चिपचिपाहट। ऐसे में सही कपड़ों का चुनाव आपकी दिनभर की आरामदायक फीलिंग को तय करता है।

 कई लोग गर्मी में भी फैशन के चक्कर में ऐसे फैब्रिक पहन लेते हैं, जो शरीर की गर्मी को और बढ़ा देते हैं। इसका नतीजा होता है ज्यादा पसीना, स्किन इरिटेशन और थकान। इसलिए जरूरी है कि इस मौसम में ऐसे कपड़े चुने जाएं, जो हल्के, सांस लेने वाले और पसीना सोखने वाले हों। 

सही फैब्रिक न सिर्फ आपको ठंडक देता है, बल्कि आपकी स्किन को भी सुरक्षित रखता है। अगर आप भी गर्मी में कंफर्ट और स्टाइल दोनों बनाए रखना चाहते हैं, तो इन खास फैब्रिक्स के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।

 
विज्ञापन

2 of 6
5 ऐसे फैब्रिक तो गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखेंगे - फोटो : instagram
कॉटन
 
  • कॉटन गर्मियों के लिए सबसे भरोसेमंद फैब्रिक माना जाता है। 
  • इसकी खासियत है कि यह पसीने को जल्दी सोख लेता है और स्किन को सांस लेने देता है। 
  • इससे शरीर में गर्मी जमा नहीं होती और आप लंबे समय तक फ्रेश महसूस करते हैं।
  •  कॉटन के कपड़े स्किन फ्रेंडली होते हैं, इसलिए संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए भी यह बेहतरीन विकल्प है।

.
विज्ञापन

3 of 6
5 ऐसे फैब्रिक तो गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखेंगे - फोटो : instagram
लिनन 
 
  • लिनन एक प्रीमियम और बेहद हल्का फैब्रिक है, जो गर्मी में काफी आराम देता है।
  •  इसकी फाइबर संरचना ऐसी होती है कि यह जल्दी सूख जाता है और शरीर में हवा का प्रवाह बनाए रखता है। 
  • लिनन पहनने से चिपचिपाहट कम होती है और यह पसीने की बदबू को भी कम करने में मदद करता है।

 

4 of 6
5 ऐसे फैब्रिक तो गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखेंगे - फोटो : instagram
रेयॉन 
 
  • रेयॉन एक सॉफ्ट और स्मूद फैब्रिक है, जो स्किन को ठंडक देता है। 
  • यह हल्का होने के कारण शरीर से चिपकता नहीं है और हवा को पास होने देता है।
  •  गर्मियों में रेयॉन के कपड़े पहनने से आपको आरामदायक और कूल फीलिंग मिलती है, खासकर लंबे समय तक बाहर रहने पर।

 
विज्ञापन

5 of 6
5 ऐसे फैब्रिक तो गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखेंगे - फोटो : Instagram
खादी
 
  • खादी एक पारंपरिक और नेचुरल फैब्रिक है, जो गर्मियों के लिए बहुत फायदेमंद है। 
  • इसमें छोटे-छोटे छिद्र होते हैं, जो हवा के प्रवाह को आसान बनाते हैं।
  •  यह न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि पसीने को भी जल्दी सुखा देता है। 
  •  खादी पहनने से स्किन एलर्जी की संभावना भी कम होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
5 ऐसे फैब्रिक तो गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखेंगे - फोटो : instagram
शिफॉन 
 
  • शिफॉन बेहद हल्का और फ्लोई फैब्रिक होता है, जो खासतौर पर स्टाइलिश आउटफिट्स के लिए पसंद किया जाता है।
  •  यह शरीर पर भारी महसूस नहीं होता और हवा को आसानी से गुजरने देता है। 
  •  यह पसीना ज्यादा सोखता नहीं है, लेकिन हल्के और ढीले डिजाइन में पहनने पर यह गर्मियों में कंफर्ट और स्टाइल दोनों बनाए रखने में मदद करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें