सर्दियों में त्वचा केवल रूखी ही नहीं होती बल्कि डल और बेजान भी दिखने लगती है। लगातार मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन टैन भी हो जाती है। क्योंकि उस पर धूल चिपक जाती है। सर्दियों में इसलिए त्वचा का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। त्वचा का ख्याल रखने के लिए विटामिन ई से भरपूर बादाम के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये सर्दियों में त्वचा को पोषण देने के साथ ही खूबसूरत बनाता है। तो चलिए जानें कैसे करें बादाम के तेल का इस्तेमाल।