Winter Hand Care Tips: सर्दियों की शुरुआत से ही लोग अपनी त्वचा का और बालों का खास ध्यान रख लेते हैं। चेहरे की त्वचा पर रूखापन न आए, इसके लिए वो बाजार में मिलने वाली कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। वहीं बालों की देखभाल के लिए भी रेडीमेड हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।
इन सबके बीच ज्यादातर लोग सर्दियों में सूख रहे हाथों पर ध्यान देना भूल जाते हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप सर्दी के मौसम में भी अपने हाथों को रूखेपन से बचा सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने हैं, और कुछ बातों का ध्यान रखना है।
विज्ञापन
2 of 7
मॉइस्चराइजर का उपयोग करें
- फोटो : iStock
मॉइस्चराइजर का उपयोग करें
सर्दियों के मौसम में जितनी बार भी हाथ धोए, उतनी ही बार और सोने से पहले हाथों पर मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके लिए आप शीया बटर, नारियल तेल या एलोवेरा युक्त क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
गर्म पानी से बचें
- फोटो : फ्रीपिक
गर्म पानी से बचें
सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोग नहाने, बर्तन धोने और अन्य कामों के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। जबकि बहुत गर्म पानी से हाथ धोने से त्वचा की नमी खो सकती है। ऐसे में गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। हाथ धोने के बाद तुरंत उन्हें सुखाकर क्रीम लगाएं।
4 of 7
रात में करें ये काम
- फोटो : Adobe stock
रात में करें ये काम
रात में सोने से पहले हर रोज हाथों पर पेट्रोलियम जेली या नारियल तेल लगाकर कॉटन के दस्ताने पहनें। इससे त्वचा को गहरी नमी मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 7
दस्ताने पहनें
- फोटो : Adobe stock
दस्ताने पहनें
सर्दी में यदि आपके हाथ काफी रूखे हो जाते हैं तो हमेशा बाहर जाते समय दस्ताने पहनें ताकि ठंडी हवा से हाथों को बचाया जा सके। बर्तन धोते समय या सफाई करते समय रबर के दस्ताने का उपयोग करें।
विज्ञापन
6 of 7
स्क्रब करें
- फोटो : Adobe stock
स्क्रब करें
हफ्ते में एक बार हाथों को हल्के स्क्रब से रगड़ें। इससे मृत त्वचा हटेगी और त्वचा मुलायम बनेगी। इसके लिए शहद और चीनी का स्क्रब बनाकर इसका उपयोग कर सकते हैं।
हाथों की देखभाल के लिए 1 चम्मच गुलाब जल में 1 चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर लगाएं। दूध की मलाई और हल्दी मिलाकर हाथों पर लगाएं। यह त्वचा को पोषण देने के साथ उसे मुलायम बनाता है। इन आसान उपायों से आप सर्दियों में अपने हाथों को मुलायम और स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।