फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों में ज्यादा शैंपू लगाने से क्या होता है ? सिर धोने से पहले आप भी जान लें

Sun, 24 Nov 2024 09:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैसे तो बालों को सही से साफ करने के लिए शैंपू का इस्तेमाल सबसे सही रहता है, लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपके बालों पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
बालों में ज्यादा शैंपू लगाने से क्या होता है ? - फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: कौन नहीं चाहता उसके बाल काले, घने और मजबूत बनें। बालों को मजबूत और काला बनाने के लिए लोग काफी नुस्खे अपनाते हैं। बाजारों में भी इसके लिए तमाम हेयर केयर प्रोडक्ट मिलते हैं, जो बालों के लिए काफी लाभदायक होते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि बालों को अगर सही से साफ रखा जाए तो इससे बाल काफी मजबूत हो जाते हैं। ऐसे में लोग ज्यादा से ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल करके बालों की गंदगी को साफ करते हैं। ज्यादा शैंपू के इस्तेमाल से बाल भले ही साफ हो जाते हैं, लेकिन इससे बालों पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
कम होगी बालों की नमी - फोटो : stock.adobe
कम होगी बालों की नमी

यदि आप नियमित रूप से बालों में जैसे सल्फेट्स और पैराबेन्स वाले शैंपू का इस्तेमाल करेंगे तो ये बालों और स्कैल्प की प्राकृतिक नमी को हटा सकते हैं, जिससे बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं। ऐसे में यदि शैंपू इस्तेमाल कर रहे हैं तो वो सल्फेट्स और पैराबेन्स रहित होने चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 7
स्कैल्प पर होगी खुजली - फोटो : Adobe stock
स्कैल्प पर होगी खुजली

ज्यादा शैंपू करने से स्कैल्प की त्वचा काफी ड्राई हो जाती है, जिससे खुजली और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। कई बार तो ये खुजली इतनी ज्यादा बढ़ जाती है, कि इसकी वजह से खुजली में खून तक आने लगता है। ऐसे में ऐसे शैंपू के इस्तेमाल से बचें, जिससे स्कैल्प ड्राई हो। 

4 of 7
बाल होंगे कमजोर - फोटो : Adobe stock
बाल होंगे कमजोर

बार-बार और ज्यादा शैंपू लगाने से बालों की बाहरी परत डैमेज हो सकती है, जिससे बाल टूटने लगते हैं। ऐसमें हफ्ते में ज्यादा से ज्यादा तीन बार ही अपने बाल शैंपू से धोएं। वरना आपको काफी परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 7
खो सकता है स्कैल्प के प्राकृतिक तेल का संतुलन - फोटो : Adobe stock
खो सकता है स्कैल्प के प्राकृतिक तेल का संतुलन

हर किसी के बालों में प्राकृतिक तेल की परत होती है, जो उन्हें सुरक्षा और पोषण देती है। ज्यादा शैंपू इस परत को खत्म कर देता है, जिससे स्कैल्प या तो बहुत ड्राई या जरूरत से ज्यादा ऑयली हो सकता है। इससे भी बाल काफी कमजोर हो जाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
बालों का रंग उड़ना - फोटो : Adobe stock
बालों का रंग उड़ना 

अगर आप अपने बालों में कलर करा के रखते हैं तो बार-बार शैंपू करने से बालों का रंग उड़ सकता है। इसके साथ-साथ बालों की रंगत भी ज्यादा शैंपू से कम हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
इन बातों का रखें ध्यान

 अगर आपके बाल रूखे या सामान्य हैं, तो हफ्ते में दो से तीन बार ही शैंपू करें। हो सके तो माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करें। हमेशा शैंपू के साथ कंडीशनर का उपयोग करें ताकि बालों की नमी बनी रहे। बालों की ज़रूरत और स्कैल्प के प्रकार के अनुसार शैंपू चुनें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें