What Is Fermented Skin Care: बदलते दौर में स्किन केयर करने के तरीके में भी काफी बदलाव आया है। आज-कल लोगों को फर्मेंटेड स्किन केयर काफी भा रहा है। आइए आपको भी इस बारे में बताते हैं।
What Is Fermented Skin Care: बदलते समय के साथ स्किन केयर की दुनिया में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। अब लोग सिर्फ क्रीम या लोशन तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि त्वचा की गहराई से देखभाल करने वाले विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं।
ऐसे में अब स्किन केयर की दुनिया में नया नाम सामने आ रहा है, जोकि है फर्मेंटेड स्किन केयर। ये हाल के वर्षों में तेजी से लोकप्रिय हुआ है। खासकर कोरियन ब्यूटी रूटीन में इसे अहम स्थान मिला है और अब भारत में भी लोग इसके फायदों को समझने लगे हैं।
फर्मेंटेड यानी किण्वित तत्वों से बने ये स्किन केयर प्रोडक्ट्स त्वचा में गहराई से असर करते हैं। अगर आप भी स्किन केयर में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो फर्मेंटेड स्किन केयर एक स्मार्ट और असरदार विकल्प हो सकता है। इसको ट्राई करने से पहले एक बार इसके बारे में अच्छी तरह से जान लें, ताकि आपको किसी तरह की एलर्जी का खतरा न रहे।
विज्ञापन
2 of 6
क्या होता है फर्मेंटेड स्किन केयर ?
- फोटो : Adobe stock
क्या होता है फर्मेंटेड स्किन केयर ?
अब सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर ये फर्मेंटेड स्किन केयर है क्या ? ये उन लोगों के लिए बेहद लाभदायक है, जो प्राकृतिक चीजों पर भरोसा करते हैं। स्किन केयर की इस प्रक्रिया में प्रोडक्ट्स को फर्मेंट किया जाता है, यानी कि इसे किण्वन की प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे ये ज्यादा असरदार हो जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
कैसे करता है काम ?
- फोटो : Adobe stock
कैसे करता है काम ?
अब बारी आती है ये जानने की कि आखिर ये फर्मेंटेड स्किन केयर काम कैसे करता है ? तो उसके लिए प्राकृतिक इंग्रेडिएंट को बैक्टीरिया, यीस्ट या एंजाइम्स की मदद से तोड़ा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस प्रक्रिया के बाद ये तत्व और भी ज्यादा आसानी से त्वचा तक पहुंचते हैं और स्किन को लाभ पहुंचाते हैं। आर्युवेद में भी फर्मेंटेड उत्पादों को स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। इसलिए इसका इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है।
4 of 6
फर्मेंटेड स्किन केयर में इस्तेमाल किए जाने वाले तत्व
- फोटो : Adobe stock
फर्मेंटेड स्किन केयर में इस्तेमाल किए जाने वाले तत्व
इस स्किन केयर में कुछ चीजों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। इन चीजों में फर्मेंटेड राइस वॉटर, फर्मेंटेड ग्रीन टी, फर्मेंटेड सोया, गैलैक्टोमाइसिस शामिल हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से ही ज्यादातर लोग फर्मेंटेड स्किन केयर अपनाते हैं।
किन लोगों को करना चाहिए इस्तेमाल ?
- फोटो : Adobe stock
किन लोगों को करना चाहिए इस्तेमाल ?
अब जान लेते हैं कि किन लोगों को फर्मेंटेड स्किन केयर रुटीन अपनाना चाहिए। दरअसल, इसमें जिन तत्वों का इस्तेमाल होता है, उससे किसी को भी किसी तरह का खतरा नहीं होता। ऐसे में फर्मेंटेड स्किन केयर रुटीन को हर कोई आजमाकर देख सकता है। इसके लिए आपको बस एक बार पैच टेस्ट करना है, ताकि एलर्जी की बिल्कुल संभावना न रहे।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।