फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Beauty Tips: शादी में बचे हैं कुछ दिन तो ऐसे रखें त्वचा का ध्यान, खास दिन पर निखर उठेगा चेहरा

Tue, 28 May 2024 08:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपनी शादी में दमकती त्वचा पाना चाहती हैं, तो घर पर ही एक सिंपल से स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने की शुरुआत आज से ही कर दें। 
विज्ञापन
1 of 7
Wedding Beauty Tips - फोटो : katrinakaif Verified/insta
Wedding Beauty Tips: लड़कियां चाहे कितना भी स्किन केयर से दूर रह लें, लेकिन जब उनकी शादी तय होती है तो हर लड़की इस कोशिश में लग जाती है कि उनका चेहरा शादी से दिन खिला-खिला रहे। इसके लिए वो बालों से लेकर पैरों की उंगलियों तक का खास ध्यान रखती हैं।

इस दौरान वो तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं, ताकि शादी से दिन लोगों की नजर उनपर से हट ना पाए लेकिन कई बार बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और काम के बोझ की वजह से इन ट्रीटमेंट का अच्छा असर चेहरे पर नहीं होता है।

ऐसे में हर होने वाली दुल्हन को स्किन केयर ट्रीटमेंट लेने के साथ-साथ घर पर ही एक सिंपल का स्किन केयर रूटीन भी फॉलो जरूर करना चाहिए। अगर आपकी शादी कुछ ही दिनों में होने वाली है, तब तो स्किन केयर रुटीन फॉलो करना आपके लिए बेहद जरूरी होता है ताकि शादी से दिन किसी की नजरें आप पर से हटें ही नहीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Wedding Beauty Tips - फोटो : iStock
गुलाब जल का करें इस्तेमाल

गुलाब जल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को गुलाबी निखार देते हैं। ऐसे में अपनी शादी से पहले त्वचा पर इसका इस्तेमाल जरूर करें। इसके इस्तेमाल से त्वचा हाइड्रेट भी रहती है। 
विज्ञापन

3 of 7
Wedding Beauty Tips - फोटो : istock
हर रोज करें क्लींजर का इस्तेमाल

चेहरे से गंदगी को साफ करने के लिए क्लींजर का इस्तेमाल किया जाता है। केमिकल मुक्त क्लींजर के इस्तेमाल से आपकी त्वचा गहराई से ना सिर्फ साफ होगी, बल्कि साथ ही में इससे चेहरे के पोर्स भी खुल जाएंगे।

4 of 7
Wedding Beauty Tips - फोटो : istock
चेहरे पर लगाएं ये क्रीम

विटामिन ई फेस क्रीम के इस्तेमाल से चेहरे की कई परेशानियां दूर होंगी। ये आपके चेहरे को नरिश करने का काम भी काफी अच्छे से करती है। 
विज्ञापन

5 of 7
Wedding Beauty Tips - फोटो : istock
फेशियल ऑयल

अगर आपको ये समझ नहीं आता कि चेहरे के लिए आप किस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे। दरअसल,  टी ट्री प्युरिफाई फेशियल ऑयल चेहरे की कई परेशानियों को जड़ से खत्म करता है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Wedding Beauty Tips - फोटो : is
अच्छी क्वालिटी का फेसवॉश करें इस्तेमाल

बाजार में आपको तमाम तरह के फेसवॉश उपलब्ध हो जाते हैं, लेकिन आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से फेसवॉश खरीदें और दिन में दो बार उसी का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Wedding Beauty Tips
ना भूलें सनस्क्रीन

भले ही आप घर से बाहर ना निकलें, लेकिन फिर भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। ये आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचा कर रखेगी। 

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें