Hair Care: आजकल के लोग इतना व्यस्त रहते है कि उन्हें खुद के लिए भी समय नहीं मिलता। यही वजह है कि ना तो उनके पास नींद पूरी करने का समय है और ना ही अपना ध्यान रखने का। हर कोई करियर बनाने में लगा हुआ है। पूरे दिन व्यस्त रहने की वजह से लोग अपने खाने-पीने का भी सही से ध्यान नहीं रख पाते, जिसका असर उनके शरीर और त्वचा पर दिखने लगता है।
शरीर और त्वचा के साथ-साथ बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का असर बालों पर भी दिखता है। वैसे तो बाजार में आपको हर तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट मिल जाएंगे जो आपके बालों को पोषण प्रदान करते हैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से डर लगता है।
ऐसे में आप घरेलू नुस्खा अपनाकर भी अपने बालों का ध्यान रख सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको भिंडी से हेयर जेल और कंडीशनर बनाना सिखाएंगे ताकि आप बिना डर के इसका इस्तेमाल कर सकें। बिना केमिकल के बने भिंडी के जेल और कंडीशनर के इस्तेमाल से आपके बालों को जरूर फायदा मिलेगा।