घने, चमकदार और काले बाल हर किसी को पसंद होते हैं। अच्छी हेयर स्टाइल और साफ सुथरे बालों से हमारा व्यक्तित्व काफी सुंदर दिखता है। अच्छी हेयर स्टाइल तभी अच्छी होती है, जब बाल मजबूत, साफ सुथरे और चमकदार हों। बिना अच्छे बालों के अच्छी हेयरस्टाइल का भी कोई फायदा नहीं होता है। इस कारण सबसे जरूरी चीज है बालों की सफाई रखना। आप जिस तरह अपनी त्वचा की सफाई रखते वक्त उस पर किसी भी गलत स्किन केयर टिप्स को फॉलो नहीं करते। उसी तरह बालों का भी ध्यान रखना चाहिए। आपके बाल तभी स्वस्थ रहेंगे, जब आप उसकी अच्छे से देखभाल करेंगे। स्वस्थ बालों के लिए अच्छा हेयर मास्क लगाना चाहिए। इसके अलावा उनकी नियमित तौर पर सफाई करना बहुत जरूरी है। इस वजह से बालों को क्लींज करने का सही तरीका आप सभी लोगों को पता होना चाहिए।
सबसे पहले आप अपने बालों पर अच्छे तरीके से तेल लगाएं। अगर आपको बेहतर परिणाम चाहिए तो तेल को गर्म करके बालों पर लगाकर उसका अच्छे से मसाज करें। यदि आपको बालों में तेल लगाना पसंद नहीं है तो आप अपने हेयर टाइप के हिसाब से मास्क भी लगा सकते हैं। आप अपने घरेलू हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।