फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे के बालों से हैं परेशान? तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं, मिल सकते हैं फायदे

Thu, 22 Jul 2021 11:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लड़के हों या फिर लड़कियां, आज के समय में सभी लोग किसी न किसी रूप में मेकअप करते हैं। बस अंतर इतना है कि लड़के हल्का मेकअप करते हैं, तो लड़कियां थोड़ा ज्यादा मेकअप करती हैं। लेकिन बावजूद इसके लोग कई चीजों से काफी परेशान रहते हैं। जैसे- चेहरे के बालों को ही ले लीजिए। अक्सर ये दिक्कतें लड़कियों के साथ ज्यादा देखी जाती है, उनके चेहरे के बाल उनके पूरे लुक को खराब करने का काम करते हैं। ऐसे में लड़कियां कई तरीके अपनाती हैं। ब्यूटी पार्लर जाती हैं, कई तरह के महंगे ब्रांड्स के ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार या तो इनसे उन्हें फायदा नहीं मिलता या फिर इनकी वजह से उनकी जेब पर काफी भार पड़ता है। अगर आप भी इस दिक्कत से जूझ रही हैं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं। जो आपके चेहरे के बालों को प्राकृतिक रूप से हटाने मे मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नीबू और शहद कर सकते हैं मदद
  • इसके लिए आपको थोड़ी चीनी और एक नींबू का रस लेना है, फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाना है। इन सभी को अच्छे से मिलाकर इसे लगभग 2-3 मिनट तक गर्म कर लें। ध्यान रहे कि मिश्रण पतला रहे, आप इसे पानी डालकर भी पतला कर सकते हैं। वहीं, जब ये ठंडा हो जाए, तो फिर इसे प्रभावित जगहों पर लगाएं। इसके बाद जिस तरफ से इसे लगाया था, उसके विपरीत दिशा की तरफ से इसे वैक्सिंग स्ट्रिप या एक सूती कपड़े की मदद से निकाल लें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आलू और दाल का कर सकते हैं इस्तेमाल
 
  • इसमें आपको थोड़ा यानी 4-5 चम्मच आलू का रस, दाल, एक चम्मच शहद और नींबू का रस चाहिए। इन सभी को अच्छे से मिलाकर पीस लें। दाल को पहले भिगा लें। पीसने के बाद जो मिश्रण तैयार हुआ है, उसे प्रभावित जगहों पर लगाएं और जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। इससे आपके चेहरे के बालों को हटाने में मदद मिल सकती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींबू और चीनी आ सकते हैं काम
  • इसके लिए चाहिए चीनी, नींबू का रस और पानी। इन सभी को अच्छे से मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लीजिए और इसे बुलबुले आने तक गर्म करें। इसके बाद इसे ठंडा करें और एक स्पैचुला की मदद से प्रभावित जगहों पर लगाएं। लगाने के लगभग आधे घंटे बाद इसे सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए ठंडे पानी से धो लें। इससे भी आपको मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केला और दलिया का करें इस्तेमाल
  • इसमें आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस एक पका हुआ केला लेना है और इसे लगभग दो चम्मच दलिया में मिलाना है। इसके बाद इस तैयार मिश्रण को प्रभावित जगहों पर लगाकर मसाज करनी है। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लेना है। ऐसा करने से भी आपके चेहरे पर आने वाले बालों से आपको छुटकारा मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें