फैशन में नए-नए एक्सपेरिमेंट हमेशा होते रहते हैं। चाहे कपड़े हों मेकअप, फुटवियर हो या ज्वेलरी नई खोज से लेकर पुराने दौर के स्टाइल को नया बनाकर पेश करने का सिलसिला चलता रहता है। 'कम बैक' फैशन के कुछ स्टाइल को काफी पसंद किया जाता है और कुछ ज्यादा नहीं चल पाते। ऐसे में 80 और 90 के दशक में हिट रही 'हूप स्टाइल इयररिंग' एक बार फिर फैशन में ट्रेंड कर रही है।
ये वही चर्चित इयररिंग डिजाइन है जिसे मशहूर अभिनेत्रियां जैसे जीनत अमान, परवीन बाबी और दिव्या भारती 80 और 90 के दशक में अक्सर पहने नजर आती थीं। इन दिनों छोटे-बड़े रंगीन हूप्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप रेट्रो लुक ट्राय करना चाहती हैं, तो बॉलीवुड की इन हीरोइनों को लुक जरूर देखें।