फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी क्रीम नहीं, 'स्ट्रेच मार्क' के दाग से छुटकारा पाने में मदद करेंगे ये पांच जबरदस्त नुस्खे

Mon, 21 Oct 2019 02:42 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
बढ़ती उम्र में अपने शरीर पर स्ट्रेच मार्क देखकर सबको बुरा लगता है। हालांकि, वजन या मांसपेशियों का अचानक बढ़ जाना स्ट्रेच मार्क की वजह होती है। इस दाग से हर कोई छुटकारा पाने की कोशिश करता है और कई लोग महंगी क्रीम का सहारा भी लेते हैं लेकिन उससे कोई असर नहीं पड़ता। आपको बता दें की स्ट्रेच मार्क पूरी तरह से नहीं खत्म होते लेकिन काफी हद तक हल्के हो जाते हैं और नजर नहीं आते। आज हम आपको कुछ ऐसे घरलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को बिल्कुल हल्का कर देंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
बादाम तेल त्वचा को बेदाग और दमकती हुई बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। इसी वजह से यह स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है। प्रभावित हिस्से पर बादाम तेल से 15 मिनट तक नियमित मसाज स्ट्रेच मार्क्स को बहुत जल्दी हल्का करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
दमकती हुई त्वचा पाने के लिए शुगर स्क्रब के बार में तो आपने सुना होगा। लेकिन शुगर स्क्रब स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में भी कारगर साबित हो सकता है। चीनी में नारियल तेल या बादाम तेल मिलाकर उसको हल्का होने तक मिलाएं। इसमें एक से दो टीस्पून नींबू का रस मिला सकती हैं। तैयार स्क्रब से स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर हल्के हाथों से 8-10 मिनट तक मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार दोहराने से आपको बहुत जल्द फर्क दिखेगा। 

4 of 5
विटामिन ए स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में मददगार होता है। गाजर, एप्रिकॉट, शकरकंद को अपनी डायट में शामिल करके विटामिन ए की मात्रा बढ़ाएं। डॉक्टर की सलाह पर विटामिन ए कैप्सूल का सेवन भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोको बटर से रात में सोते समय स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर मसाज करें। इसके नियमित इस्तेमाल से बहुत जल्दी असर दिखागा। कोको बटर त्वचा को पोषित करता है और कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें