फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Important Thing For Suhagan Look: इन चीजों के बिना अधूरा है आपका सुहागिन लुक, पहले से कर लें तैयारी

Sun, 25 May 2025 09:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Important Thing For Suhagan Look: यदि आप भी वट सावित्री व्रत रखती हैं  तो उस दिन 16 श्रृंगार भी करती होंगी। यहां हम आपको बताएंगे कि आपका 16 श्रृंगार किन चीजों के बिना अधूरा है।
विज्ञापन
1 of 6
इन चीजों के बिना अधूरा है आपका सुहागिन लुक - फोटो : Instagram
Important Thing For Suhagan Look: इस साल 26 मई यानी कि सोमवार के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा। ऐसे में विवाहित महिलाओं ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इस व्रत में महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करके अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं।

यदि आप भी वट सावित्री व्रत रखती हैं तो इस दिन खास तरह से तैयार अवश्य होती होंगी, क्योंकि इस पूजा में 16 श्रृंगार करने की परंपरा है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बिना आपका 16 श्रृंगार भी अधूरा है। ये चीजें सुहाग की निशानी है, इसलिए किसी भी पूजा के समय इसे कैरी करना काफी अहम माना जाता है।  
विज्ञापन

2 of 6
मंगलसूत्र - फोटो : Instagram
मंगलसूत्र

सुहागिन महिलाओं के लिए मंगलसूत्र काफी खास होता है। इसे शादी वाले दिन दूल्हा उनके गले में पहनाता है। यदि आप वट सावित्री का व्रत रख रही हैं तो गले में मंगलसूत्र पहनना तो कतई न भूलें। ये सुहागिन महिलाओं की सबसे अहम निशानी है। पारंपरिक काले मोतियों वाला मंगलसूत्र लुक को भी खूबसूरत बनाने का काम करता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
सिंदूर - फोटो : adobe stock
सिंदूर 

मंगलसूत्र के साथ-साथ सिंदूर भी सुहागिन महिलाओं के लिए काफी अहम होता है सुहागिन महिलाएं चाहे कुछ भी भूल जाएं लेकिन मांग में सिंदूर लगाना नहीं भूलतीं। ये सुहागिन का सबसे प्रमुख चिन्ह माना जाता है। इसलिए तैयार होते वक्त इसका ध्यान रखें। 

 

4 of 6
हाथों में कांच की चूड़ियां - फोटो : instagram
हाथों में कांच की चूड़ियां

हाथों में खन-खन करती कांच की चूड़ी न सिर्फ आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेंगी, बल्कि इसे कैरी करने से आपका लुक कंप्लीट भी होगा। कांच की चूड़ियां भी सुहागिन महिलाओं की निशानी होती है। यदि आपके पास आपकी शादी का चूड़ा रखा है, तो उसे ही कैरी करें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बिछिया - फोटो : instagram
बिछिया

पैरों की उंगलियों में शादीशुदा महिलाएं बिछिया पहनती हैं। ये चांदी से बना गहना होता है जो देखने में काफी प्यारा लगता है। वट सावित्री व्रत के लिए तैयार हो रही हैं तो पैरों में बिछिया अवश्य पहनें। ये भी सुहाग की निशानी होती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेहंदी - फोटो : Adobe stock
मेहंदी 

बात जब 16 श्रृंगार की हो रही है और मेहंदी का जिक्र न हो,ये तो हो ही नहीं सकता। मेहंदी शादीशुदा महिलाओं का अहम श्रृंगार होती है। इसे आप पूजा के एक दिन पहले रात में लगाएं, ताकि अगले दिन जब आप सोकर उठें तो आपके हाथों की मेहंदी सबसे प्यारी और खूबसूरत दिखे। अपनी मेहंदी में अपने पति का नाम अवश्य लिखवाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें