Tips For Korean Glass Skin: यदि आप भी कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहते हैं तो इसमें सिर्फ चावल आपकी मदद कर सकता है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे की चमक को कई गुना बढ़ा देगा चावल
- फोटो : Adobe stock
Tips For Korean Glass Skin: अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग न जानें कितने स्किन केयर ट्रीटमेंट ट्राई करते हैं। हर तरह की स्किन के लिए अलग अलग तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट बाजार में मिलते हैं। जिनके इस्तेमाल से चेहरा एकदम खिल जाता है। बावजूद उन चीजों के बहुत से लोगों के चेहरे पर कुछ खास असर नहीं दिखता।
इसी के चलते हम आपको एक ऐसी सस्ती चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। इसके इस्तेमाल के लिए आपको सिर्फ चावल की जरूरत पड़ेगी। चावल के इस्तेमाल से आप अपनी स्किन को ग्लॉस स्किन बना सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व चेहरे की डीप क्लींजिग करके उसे एकदम चमका देते हैं। तो आइए आपको भी बिना देर किए हुए चावल का इस्तेमाल करना बताते हैं, ताकि आपका चेहरा एकदम खिल उठे।
विज्ञापन
2 of 6
कैसे करें इस्तेमाल ?
- फोटो : freepik.com
कैसे करें इस्तेमाल ?
इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको सिर्फ चावल और पानी की जरूरत पड़ेगी। तो सबसे पहले अच्छी क्वालिटी के चावलों को एक कटोरी में निकाल लें। अब इस कटोरी में पानी डालकर इसे रात भर के लिए ढक के रख दें। रातभर इसे ऐसे ही रखे रहने दें, ताकि चावल अच्छी तरह से फूल जाए।
विज्ञापन
3 of 6
कैसे करें इस्तेमाल ?
- फोटो : Adobe stock
अगले दिन जब चावल फूल जाए तो इसे छान लें। चावलों को छानने के बाद इसी बारीक पीस लें। जब ये अच्छी तरह से पिस जाए तो इसे एक कांच के जार में स्टोर करके रख लें। ध्यान रखें कि ये चावल एकदम महीन होना चाहिए, वरना चेहरा छिल जाएगा।
4 of 6
चेहरे पर अप्लाई करने का तरीका
- फोटो : Adobe stock
चेहरे पर अप्लाई करने का तरीका
अब पिसे हुए इन चावलों को आपको अपने चेहरे पर अप्लाई करना है। इसके लिए सबसे पहले तो किसी अच्छे क्लींजर की मदद से अपने चेहरे को साफ कर लें।
विज्ञापन
5 of 6
चेहरे पर अप्लाई करने का तरीका
- फोटो : Adobe stock
गंदे चेहरे पर यदि आप इसे अप्लाई करेंगे तो इसका ज्यादा फर्फ देखने को नहीं मिलेगा। ऐसे में चेहरे को साफ करने के बाद इन पिसे हुए चावलों को हर रोज रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे के बाद चेहरे को साफ कर लें।
यदि आप नियमित रूप से चावलों को चेहरे पर इस्तेमाल करेंगे तो इससे चेहरे के दाग-धब्बे अपने-आप ही साफ हो लगेंगे। इससे चेहरे पर आयीं झुर्रियों को भी कम करने में मदद मिलती है। यदि आपके चेहरे पर मुंहासे और एक्ने है तो भी चावल का इस्तेमाल इस तरह से आप कर सकते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।