फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: चेहरे पर टमाटर लगाने से क्या होता है ?

Tue, 12 Nov 2024 11:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपने अपने चेहरे पर कभी टमाटर का इस्तेमाल नहीं किया है, तो इस्तेमाल से पहले इसके फायदे और नुकसान जान लें। 
विज्ञापन
1 of 7
चेहरे पर टमाटर लगाने से क्या होता है ? - फोटो : Freepik.com
Skin Care Tips: टमाटर एक ऐसी सब्जी है, जो न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि ये साथ ही में चेहरे को दमकाने का भी काम करती है। अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि इंस्टेट ग्लो के लिए चेहरे पर टमाटर का इस्तेमाल करें।

दरअसल, टमाटर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनके इस्तेमाल से चेहरा चमक उठता है। इसमें मौजूद विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

बहुत से लोगों को आज भी टमाटर से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए आज हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि चेहरे पर टमाटर लगाने से क्या होता है। हम आपको इसके फायदे के साथ साथ नुकसान के बारे में भी बताएंगे, ताकि आपको हर चीज की जानकारी रहे।
विज्ञापन

2 of 7
त्वचा की चमक बढ़ाता है - फोटो : Adobe stock
त्वचा की चमक बढ़ाता है

 टमाटर का रस त्वचा को मुलायम और चमकदार बना सकता है। यह त्वचा से डेड स्किन कोशिकाओं को हटाकर उसे निखार सकता है। ऐसे में आप हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें। 
   
 
विज्ञापन

3 of 7
धब्बों और पिंपल्स का इलाज - फोटो : Adobe stock
धब्बों और पिंपल्स का इलाज

टमाटर में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में आप स्क्रब और फेस मास्क की तरह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

4 of 7
तैलीय त्वचा के लिए फायदेमंद - फोटो : Adobe stock
तैलीय त्वचा के लिए फायदेमंद

 टमाटर त्वचा से अतिरिक्त तेल को अवशोषित कर सकता है, जिससे तैलीय त्वचा पर आराम मिलता है। ऐसे में यदि आपको कहीं जा रहे हैं तो मेकअप करने से पहले टमाटर का फेस मास्क इस्तेमाल करें। इससे चेहरे का अतिरिक्त तेल सूख जाएगा। 
 
विज्ञापन

5 of 7
त्वचा में जलन और खुजली - फोटो : Adobe stock
त्वचा में जलन और खुजली

 टमाटर में एसिडिक तत्व होते हैं, जैसे सिट्रिक एसिड, जो संवेदनशील त्वचा पर जलन और खुजली का कारण बन सकते हैं। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो टमाटर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
 
विज्ञापन

6 of 7
एलर्जी की आशंका - फोटो : Freepik.com
एलर्जी की आशंका 

 कुछ लोगों को टमाटर से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और सूजन हो सकती है। अगर आपको एलर्जी है तो टमाटर का इस्तेमाल करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
त्वचा का सूखापन बढ़ सकता है - फोटो : ANI
त्वचा का सूखापन बढ़ सकता है

 टमाटर का लगातार उपयोग त्वचा को सूखा और खिंचाव महसूस करा सकता है। टमाटर में मौजूद एसिड और एंटीऑक्सिडेंट तत्व त्वचा के प्राकृतिक तेलों को हटा सकते हैं, जिससे त्वचा ड्राई हो जाती है।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें