अमर उजाला
Mon, 11 November 2024
इन दिनों कई ऐसे फल और सब्जियां उपलब्ध हैं जिनसे सेहत को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।
आंवला को आहार में जरूर शामिल करें। ये विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विभिन्न मिनरल्स से भरपूर होता है।
आंवला में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
एक महीने तक नियमित आंवला खाने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है।
आंवला में घुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक है।
आंवला में क्रोमियम नामक तत्व होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में फायदेमंद पाया गया है।
आंवला आपकी त्वचा के लिए भी लाभप्रद है। विटामिन-सी वाली चीजें त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाती हैं।
आंवला बालों की जड़ों को पोषण देता है। बालों को झड़ने से रोकने, बालों में चमक और मजबूती लाने के लिए आंवला खा सकते हैं।
प्रोटीन का खजाना है सर्दियों का ये 'मेवा', बादाम जैसा फायदेमंद