Milk Facial At Home: कौन नहीं चाहता कि उनकी त्वचा हमेशा खिली-खिली रहे और दमकती रहे। दमकती त्वचा पाने के लिए लोग न सिर्फ महंगे-महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट कराते हैं बल्कि साथ में महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करते हैं।
आज-कल तो बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से ही तमाम प्रोडक्ट मिल जाते हैं जो इंस्टेंट ग्लो भी देते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को बाजारों में मिलने वाले प्रोडक्ट सूट नहीं करते। ऐसे में वो दादी-नानी के नुस्खे अपनाते हैं।
यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो हम भी यहां आपको एक खास नुस्खा बताने जा रहे हैं। दरअसल, आप दूध से फेशियल करके आप अपनी त्वचा को दमका सकते हैं। यहां हम आपको दूध से फेशियल करने का सही तरीका भी बताने जा रहे हैं।