दरअसल टमाटर में मौजूद फोलिक एसिड और विटामिन सी, मिनरल्स त्वचा में निखार लाने में मदद करते हैं। टमाटर का इस्तेमाल अगर सही तरीके से चेहरे पर किया जाए तो ये त्वचा की रंगत को निखारने के साथ ही झुर्रियों और त्वचा को डैमेज होने से भी बचाता है। इसके साथ ही टमाटर से दाग-धब्बे और एक्ने को मिटाने में मदद मिलती है।