फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Men's Care Tips: पैरों की उंगलियां हो रही हैं काली तो लड़कों के काम आएंगे ये टिप्स

Tue, 18 Mar 2025 05:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस समस्या से ज्यादातर लड़के परेशान रहते हैं। तो यदि आप भी घर बैठे अपनी पैरों की उंगलियों को साफ करना चाहते हैं तो हमारे बताए घरेलू नुस्खों को एक बार आजमा कर देख लें।
विज्ञापन
1 of 6
पैरों की उंगलियां हो रही हैं काली तो लड़कों के काम आएंगे ये टिप्स - फोटो : Adobe stock
Men's Care Tips: जिस तरह से लड़कियां अपने चेहरे से लेकर पैरों तक का खास ध्यान रखती हैं, मौसम के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं, ठीक उसी से उल्टा लड़के कभी भी अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रखते। पैरों की उंगलियों का ध्यान रखना तो बहुत दूर की बात, ये चेहरे पर भी ध्यान नहीं देते।

यही वजह है कि लड़कों के पैरों की उंगलियां काफी काली हो जाती हैं। इसकी वजह डेड स्किन, गंदगी, टाइट जूते, पसीना, फंगल इन्फेक्शन या सही देखभाल न करना हो सकता है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है, हमारे बताए आसान टिप्स अपनाकर लड़के भी अपने पैरों को साफ, सुंदर और हेल्दी बना सकते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रोजाना करें पैरों की सफाई - फोटो : Freepik
रोजाना करें पैरों की सफाई

दिन में कम से कम दो बार पैरों की अच्छी तरह से सफाई करें। इसके लिए एक तो नहाते समय और दूसरा शाम को सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह से साफ करें। इसके लिए गुनगुने पानी और माइल्ड सोप से पैरों को धोएं। पैरों को साफ करने के लिए सॉफ्ट ब्रश भी बाजार में आते हैं, जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
स्क्रब करें इस्तेमाल - फोटो : Freeepik.com
स्क्रब करें इस्तेमाल

चेहरे की तरह पैरों में भी आप यदि स्क्रब का इस्तेमाल करेंगे तो इससे पैरों की उंगलियां चमक जाएंगी। इसके लिए आप बेसन, दही और नींबू का पेस्ट बनाकर तैयार कर सकते हैं। इस पेस्ट को पहले तो पैरों पर लगाएं और फिर हल्के हाथ से उंगलियों के बीच में और नाखूनों पर मसाज करें। कुछ देर के बाद पैरों को गुनगुने पानी से धो लें। इससे इस्तेमाल से भी आपको फर्क पता लगेगा। 

4 of 6
यदि टैनिंग है तो ये पैक इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
यदि टैनिंग है तो ये पैक इस्तेमाल करें

यदि पैरों की उंगलियां टैनिंग की वजह से काली पड़ गई हैं तो आप एक खास पैक बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे आसान नुस्खा है कि आप थोड़े से बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिक्स करें। इस मिश्रण से भी आपके पैरों की उंगलियां पूरी तरह से चमक जाएंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
मसाज आएगी काम - फोटो : Freepik.com

मसाज आएगी काम

यदि आप कुछ घरेलू नुस्खे नहीं अपना पा रहे हैं तो नारियल के तेल से पैरों की उंगलियों में मसाज करें। इसके लिए पहले तेल को हल्का गुनगुना करें, ताकि ये त्वचा में ऑब्जर्ब हो जाए। यदि ये ठंडा होगा तो तेल को त्वचा के अंदर जाने में समय लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फुट स्पा है जरूरी - फोटो : Freepik
फुट स्पा है जरूरी

घर पर कितने भी नुस्खे अपना लें, इसका आपको उतना फायदा नहीं मिलेगा, जितना फुट स्पा कराने से मिलता है। ऐसे में हफ्ते में कम से कम एक बार फुट स्पा अवश्य कराएं। यदि बजट की दिक्कत है तो आप महीने में एक बार फुट स्पा भी करा सकते हैं। इससे भी आपको राहत मिलेगी। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें