फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट पीने की वजह से होठ पड़ गए हैं काले, तो अपनाएं ये 5 टिप्स

Thu, 01 Aug 2019 07:20 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
smoke lips
सिगरेट पीने वाले ज्यादातर लोगों के लिप्स काले पड़ जाते हैं। बहुत सारे लोग इसे लेकर परेशान हो जाते हैं, क्योंकि काले होठों की वजह से कई बार उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप कुछ टिप्स आजमाकर इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
lips
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में एक चम्मच चीनी और कुछ बूंदे तेल की मिलाकर होंठों पर लगाएं और 10-15 सेकेंड के लिए होंठों पर स्क्रब करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपके होठ अच्छे हो जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
pink lips
शहद और चीनी
एक चम्मच चीनी में कुछ बूंदे शहद की मिलाएं। इस मिश्रण से दो मिनट तक होंठों की मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से लिप्स धो लें। इस नुस्खे के बाद पेट्रोलियम जेली लगाना ना भूलें।

4 of 6
coffee - फोटो : Instagram
कॉफी स्क्रब
कॉफी बीन्स को पीस लें और उसमें दूध मिलाएं। इस मिश्रण से कुछ देर तक होठों की मसाज करें फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे होठ गुलाबी और मुलायम बनते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
dry lips - फोटो : getty images
वनीला स्क्रब
दो चम्मच चीनी में आधा चम्मच शहद, वनीला एसेंसे की कुछ बूंदे और आधा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस मिश्रण से दस सेकेंड के लिए होंठो पर स्क्रब करें फिर धो लें। कुछ दिनों में आपके लिप्स की रंगत में सुधार आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
olive oil
जैतून का तेल
जैतून के तेल में एक चम्मच चीनी की मिलाकर होंठों पर लगाने से फटे होंठ ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें