फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी टिप्स: ऑयली स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं ये उपाय

Sun, 01 Aug 2021 06:18 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गर्मी और मानसून के सीजन में अक्सर हमारी स्किन ऑयली रहती है। ऑयली स्किन साफ और चमकदार त्वचा की रंगत को कम कर देती है। इससे त्वचा पर कील मुंहासे के आने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं बरसात के मौसम में त्वचा काफी चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में त्वचा का खास ध्यान रखना होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं, जिनको अपनाकर आप अपनी त्वचा को हेल्दी और स्मूथ रख सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर निखार आएगा। आइए जानते हैं उन उपायों को -

अपनी त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग रखने के लिए आप आधे नींबू का रस लें। उसको दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। थोड़ी देर तक इसको सूखने दें। उसके बाद चेहरे को साफ पानी में धो लें। इससे चेहरा साफ और चमकदार दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आप ऑयली स्किन से परेशान हैं। ऐसे में आपको समुद्री नमक से चेहरे पर मसाज करना चाहिए। इसे करने के लिए थोड़ा गुनगुना पानी लें और उसमें समुद्री नमक को मिलाएं। उसके बाद इस पानी से अपने चेहरे पर मसाज करें। इसके भीतर कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा के अतिरिक्त तेल को हटाने का काम करते हैं। इसे करने से आपकी त्वचा साफ और चमकदार हो जाएगी। इसे आप हफ्ते में दो दिन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
चेहरे को स्वस्थ रखने के लिए एक चुटकी केसर लें और एक चम्मच दही। दोनों एक साथ मिलाकर रात भर छोड़ दें। अगले दिन उसमें बेसन और हल्दी को मिलाएं।  तैयार हुए इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। पेस्ट जब आपके चेहरे पर सूख जाए तो उसे साफ पानी से धो लें। इसे करने से आपके चेहरे से कालापन और टैनिंग दूर हो जाएगा। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
चेहरे को साफ और चमकदार रखने के लिए आप एक बर्तन में पानी लें। उसमें ग्रीन टी को अच्छे से उबालें। उसके बाद पानी को ठंडा होने के लिए छोड़े दें। ठंडा होने के बाद पानी में नींबू को मिलाएं। इस पानी को आइस ट्रे में डालकर फ्रीज होने के लिए रख दें। बाद में बर्फ जमने पर आइस ट्रे से क्यूब को निकालकर उससे स्किन का मसाज करें। इसे करने से आपके चेहरे से अतिरिक्त ऑयल दूर हो जाएगा। इससे मुंहासों की समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच चंदन का पाउडर और 1 चम्मच गुलाब जल लें। इन तीनों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाइए। ऐसा करने से आपको ऑयली स्किन से छुटकारा मिलेगा और मुंहासों से जुड़ी समस्या भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें