Tanning Removal Tips:गर्मियों के मौसम में त्वचा का कितना भी ध्यान रख लो, लेकिन धूप की हानिकारक किरणें त्वचा को डैमेज कर ही देती हैं। इस मौसम में सनबर्न और टैनिंग जैसी समस्याएं होना काफी आम है। ऐसे में यदि त्वचा का सही से ध्यान न रखा जाए तो परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है। धूप सबसे ज्यादा प्रभाव गर्दन और हाथों पर डालती है, जिस वजह से आधी त्वचा अलग रंग की हो जाती है।
कई बार इसकी वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपके हाथों और गर्दन की टैनिंग खत्म हो जाएगी। इससे आपको एक समान त्वचा मिलेगी, जिसके बाद आप स्लीवलेस भी बेझिझक पहन सकते हैं।