फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanning Removal Tips: टैनिंग को चुटकियों में गायब कर सकता है गेंहू का आटा, जानें इस्तेमाल का तरीका

Fri, 30 May 2025 09:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tanning Removal Tips: यदि आप भी हाथ-पैर और चेहरे पर हो गई टैनिंग से परेशान हैं, तो हमारे बताए इस नुस्खे को आजमाकर देख लें। 
विज्ञापन
1 of 7
टैनिंग को चुटकियों में गायब कर सकता है गेंहू का आटा - फोटो : Adobe stock
Tanning Removal Tips: आपने जिद्दी टैनिंग को हटाने के लिए तरह-तरह की महंगी-महंगी क्रीमों और स्क्रब का इस्तेमाल तो किया होगा, पर क्या आपने किसी ऐसी चीज का इस्तेमाल किया है जो हमेशा आपकी रसोई में रहती है।

हम बात कर रहे हैं रसोई में रखे गेंहू के आटे की, जिसमें पाए जाने प्राकृतिक एंजाइम्स और एक्सफोलिएटिंग गुण त्वचा पर डेड स्किन को जमने नहीं देते हैं। इसके इस्तेमाल से हाथ-पैरों की टैनिंग पूरी तरह से साफ हो जाती है। खास बात ये है कि इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान है। तो बस आइए आपको भी बताते हैं इसके इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे। 
विज्ञापन

2 of 7
गेंहू के आटे से टैनिंग हटाने के लिए ये पेस्ट करें तैयार - फोटो : Freepik.com
गेंहू के आटे से टैनिंग हटाने के लिए ये पेस्ट करें तैयार
  • 2 बड़े चम्मच गेहूं का आटा
  • यदि आपकी स्किन ड्राई है तो 1 बड़ा चम्मच दूध 
  • यदि आपकी स्किन ऑयली है तो गुलाब जल
  • 1 चुटकी हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस (पूरी तरह से वैकल्पिक )

 
विज्ञापन

3 of 7
विधि - फोटो : Freepik.com
विधि

इस पेस्ट को तैयार को तैयार करने के लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में गेहूं का आटा लें। ध्यान रखें इसे आपको ज्यादा नहीं लेना है। अब इसमें अपनी स्किन टाइप के हिसाब से थोड़ा सा दूध या फिर गुलाब जल बनाएं। दोनों चीजों को एक साथ मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें।

4 of 7
विधि - फोटो : Freeepik.com
अब यदि आपको नींबू का रस सूट करता हो और आपकी त्वचा यदि संवेदनशील न हो तो इस पेस्ट में हल्दी और नींबू का रस भी मिक्स कर दें। सभी चीजों को एक सार में मिला लें। ध्यान रखें कि इसमें गांठे न बन पाएं। वरना ये लगाने में दिक्कत देगा।
विज्ञापन

5 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
जब इसका पेस्ट तैयार हो जाए तो अब बारी आती है इसे अप्लाई करने की। इसके लिए सबसे पहले टैनिंग प्रभावित त्वचा को अच्छी तरह से धो लें। गंदी त्वचा पर पेस्ट लगाने का कुछ फायदा है नहीं।
विज्ञापन

6 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
त्वचा को धोने के बाद पेस्ट की एक पतली लेयर टैनिंग प्रभावित त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट इसे ऐसे ही सूखने दें। जब ये सूख जाए तो हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें।  इस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जानें इसके फायदे - फोटो : Adobe stock
जानें इसके फायदे

इस पैक को इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि इससे टैनिंग छूमंतर हो जाएगी। यदि आप नियमित रूप से इस पैक का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी त्वचा पर जमी डेड स्किन एक्सफोलिएट होकर साफ हो जाएगी। जिस कारण त्वचा की रंगत अपने आप निखरने लगती है। इसी कारण टैनिंग भी धीरे-धीरे पूरी तरह से साफ हो जाती है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें