Home Remedy For Itchy Scalp: गर्मी और उमस के मौसम में शरीर से निकलने वाला पसीना अपने साथ कई परेशानयां लेकर आता है। इन्हीं परेशानियों में सबसे अहम दिक्कत है सिर की खुजली। दरअसल, पसीने की वजह से सिर में खुजली होने लगती है, जो काफी परेशान कर देती है। बार-बार सिर धोने के बावजूद इससे छुटकारा नहीं मिलता है।
यदि आप भी सिर की खुजली से परेशान हैं, तो हम आपको यहां दो ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके सिर की खुजली एकदम गायब ही हो जाएगी। इन नुस्खों को आजमाने के लिए आपको बस पहले एक बार पैच टेस्ट करना है, और उसके बाद इन्हें आजमाकर देखना है।