Summer Skin Care: इस बार मई-जून के महीने में गर्मी के सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। कई जगहों पर पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। आलम कुछ ऐसा हो गया कि लोग बिना एसी और कूलर के एक मिनट भी नहीं रह पा रहे हैं। बहुत से घरों में तो इस भीषण गर्मी में पहली बार एसी लगा है। आज के समय में लोगों को कूलर की बजाय एसी ज्यादा सही लगता है। ये कूलर से ज्यादा ठंडक करता है, जिससे गर्मी का बिल्कुल एहसास नहीं होता। घर से लेकर ऑफिस तक में लोग एसी में ही बैठना पसंद करते हैं।
भले ही एसी हमे गर्मी से राहत दिलाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमेशा एसी में बैठे रहने की वजह से आपकी त्वचा डैमेज हो सकती है। जी हां, भले ही ये सुनने में अजीब लगे लेकिन ये सच है। एसी की वजह से स्किन की नमी खो जाती है, जिससे कई तरह की समस्या सामने आती है। ऐसे में इस लेख में हम आपको ऐसे स्किन केयर टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपनी त्वचा का बचाव कर सकते हैं।