फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Skin Care: बढ़ती गर्मी में खास तरह से रखें अपनी त्वचा का ध्यान, वरना बढ़ जाएगी परेशानी

Thu, 25 Apr 2024 09:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बढ़ती गर्मी में हर किसी को परेशानी होने लगी है। इस परेशानी को कम करने के लिए अपनी त्वचा का खास तौर पर ख्याल रखें। 
विज्ञापन
1 of 6
skin care - फोटो : istock
जैसे-जैसे मौसम बदल रहा है, वैसे-वैसे गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रैल के महीने की शुरुआत से ही लोगों को गर्मी का अत्याचार सहना पड़ रहा है। सूरज की तपती किरणों की वजह से लोगों की त्वचा पर इसका अलग असर दिखाई दे रहा है। इस मौसम में त्वचा का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

बहुत से लोग गर्मी के मौसम में अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। वहीं बहुत से लोग सिर्फ कुछ टिप्स को अपनाकर अपनी त्वचा का ध्यान रख लेते हैं।

अगर आप भी ये चाहते हैं, कि तेज धूप का असर आपकी त्वचा पर न हो, तो उसके लिए आपको भी कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। इस लेख में हम आपको धूप से त्वचा को बचाने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। इन टिप्स को अपनाने के बाद आपको त्वचा संबंधी परेशानी नहीं होगी। 
विज्ञापन

2 of 6
सनस्क्रीन है जरूरी - फोटो : pixabay

सनस्क्रीन है जरूरी

ज्यादातर लोग इस मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते। जबकि इस मौसम में तो ये बेहद जरूरी होती है। दिन में कुछ-कुछ समय के अंतराल पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। ध्यान रखें कि अगर ये 50 एसपीएफ वाली होगी, तो इसका रिजल्ट ज्यादा असरदार होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
अच्छी क्वालिटी का क्लींजर 

अच्छी क्वालिटी का क्लींजर 

दिन में दो बार सही तरह से त्वचा को साफ करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी का क्लींजर खरीदें। यहां क्लींजर का मतलब अच्छी क्वालिटी के फेसवॉश से है। रात को सोने से पहले भी त्वचा सही से साफ करें। 

4 of 6
सीरम है जरूरी - फोटो : instagram

सीरम है जरूरी

इस मौसम में कभी तो त्वचा काफी ड्राई हो जाती है, जबकि काफी बार त्वचा काफी तैलीय हो जाती है। ऐसे में वॉटर बेस्ड सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। 
विज्ञापन

5 of 6
मॉइस्चराइजर करें इस्तेमाल - फोटो : istock

मॉइस्चराइजर करें इस्तेमाल

लोगों को लगता है कि गर्मी के मौसम में मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूरी नहीं है। जबकि ऐसा नहीं है।इस मौसम में भी त्वचा को कई ऐसे तत्वों की आवश्यकता होती है, जो मॉइस्चराइजर में पाए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
face scrub

सही स्क्रब है जरूरी

मौसम और अपनी त्वचा के हिसाब से हफ्ते में कम से कम दो बार अपनी त्वचा को स्क्रब करें। इसके लिए ध्यान रखें कि ये स्क्रब आपकी त्वचा के अनुकूल होना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें