Summer Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में लोगों का हाल इतना बेहाल हो रखा है, कि लोग घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। बहुत से लोगों की तो डिहाइड्रेशन की वजह से हालत खराब हो रखी है। खासतौर पर दिक्कत उन लोगों के सामने है, जिनकी स्किन संवेदनशील है, क्योंकि संवेदनशील लोगों की स्किन पर धूप की वजह से चेहरे पर दाने निकल आते हैं। जो देखने में काफी अजीब लगते हैं।
इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको ट्राई करके आप अपने चेहरे के दानों को कंट्रोल कर सकते हैं। बस इन नुस्खों को ट्राई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें, ताकि कोई दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
2 of 6
चंदन और गुलाब जल का लेप
- फोटो : Adobe stock
चंदन और गुलाब जल का लेप
यदि आपके चेहरे पर गर्मी की वजह से दाने निकल रहे हैं तो चंदन और गुलाब का पेस्ट इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में चंदन का पेस्ट निकाल लें। इसके बाद इसमें जरूरत के हिसाब से गुलाब जल डालें। अब इसका पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को इसे दानों पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।
विज्ञापन
3 of 6
एलोवेरा जेल
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल
हर घर में एलोवेरा का पौधा तो होता ही है, ऐसे में आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ ताजा एलोवेरा की पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा की पत्ती को काटकर पहले तो धो लें और फिर उसके बाद इसे बीच से काटकर चिपचिपे पदार्थ को चेहरे पर लगाएं। इसका इस्तेमाल आप हर रोज सोने के पहले कर सकते हैं। एलोवेरा जेल बैक्टीरिया से लड़ता है, दाने सूखते हैं और निशान भी हल्के होते हैं।
4 of 6
नीम की पत्तियां
- फोटो : freepik
नीम की पत्तियां
शायद ही कोई ऐसा होगाा, जिनके घर के आस-पास नीं का पेड़ न हो। इस्तेमाल के लिए इसकी पत्तियों को निकालकर धो लें और फिर इसे पीस लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। आधे घंटे के बाद पेस्ट को धो लें। इससे आपके चेहरे के दाने अपने आप कम होने लगेंगे
विज्ञापन
5 of 6
टमाटर का रस
- फोटो : Freepik.com
टमाटर का रस
इस मौसम में टमाटर काफी सस्ते दामों में मिल जाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए टमाटर का रस निकालकर रुई की मदद से उसे चेहरे पर अप्लाई करें। अब दस मिनट के बाद चेहरे को धो लें। टमाटर का रस चेहरे की टैनिंग भी दूर करता है और चेहरे के अतिरिक्त तेल को भी कंट्रोल करता है।
आईस क्यूब तो आजकल हर घर में मिल ही जाती है। ऐसे में आईस क्यूब लेकर उससे अपने चेहरे पर मसाज करें। इसके इस्तेमाल के लिए ध्यान रखें कि इसे एक कॉटन के कपड़े में लपेट कर ही बर्फ का इस्तेमाल करें, इससे किसी तरह की एलर्जी की संभावना नहीं रहती।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।