फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Split Ends Remedy: दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के आसान और घरेलू उपाय

Mon, 20 Jan 2025 05:42 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपकी खूबसूरती में भी दो मुंहे बाल दाग लगा रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। यहां हम आपको इन्हीं नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
दो मुंहे - फोटो : Adobe stock
Split Ends Remedy: प्रदूषण की वजह से हर कोई आजकल काफी परेशान है। प्रदूषण का सीधा असर लोगों की त्वचा और बालों पर देखा जा रहा है। प्रदूषण के दौरान यदि बालों का सही से ध्यान न रखा जाए तो दो मुंहे बालों की समस्या का होना बेहद आम है। दो मुंहे बाल देखने में तो अजीब लगते ही हैं, इनकी वजह से लुक भी खराब दिखने लगता है। इस परेशानी से ही बालों की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है।

यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनके इस्तेमाल सेे आपके बाल मजबूत और शाइनी दिखेंगे। इन नुस्खों को इस्तेमाल करने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
ट्रिमिंग है जरूरी - फोटो : Freepik
ट्रिमिंग है जरूरी

यदि आपके बाल दो मुंहे हो रहे हैं तो बालों की नियमित ट्रिमिंग करें। इसके लिए हर 6-8 सप्ताह में बालों को ट्रिम करवाएं। इससे दो मुंहे बाल हट जाएंगे और बाल स्वस्थ दिखेंगे। यदि आप समय पर ट्रिमिंग नहीं कराएंगे तो इससे बालों की ग्रोथ पर गहरा असर पड़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
नारियल तेल का उपयोग करें - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल का उपयोग करें

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बालों पर हल्के गर्म नारियल तेल की मालिश करें। इसे 1-2 घंटे छोड़ें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। ये बालों को पोषण देता है और दोमुंहे बालों को रोकता है। इसका इस्तेमाल तेल को हल्का गुनगुना करके ही करें, तभी ये ज्यादा फायदेमंद होगा। 

4 of 7
एलोवेरा जेल लगाएं - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल लगाएं

यदि आपके घर में एलोवेरा का पौधा लगा है तो एलोवेरा जेल को बालों के सिरों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को धो लें। ये बालों को मॉइस्चराइज करता है और दो मुंहे बालों को ठीक करता है।  
विज्ञापन

5 of 7
अंडे का मास्क बनाएं - फोटो : istock
अंडे का मास्क बनाएं

यदि आपको अंडा लगाने में कोई परेशानी नहीं है तो 1 अंडे को फेंटें और उसमें 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल और शहद मिलाएं। इसे बालों में लगाकर 30 मिनट तक रखें। तीस मिनट के बाद बालों को शैंपू से धो लें। अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है और बालों को मजबूती देता है।  
विज्ञापन

6 of 7
शहद और दही का मास्क - फोटो : Adobe stock
शहद और दही का मास्क

शहद और दही में पाए जाने वाले तत्व भी बालों के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे बालों पर लगाएं और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। धोने के बाद बाल मुलायम और चमकदार दिखेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केला और पपीता मास्क - फोटो : Adobe stock
केला और पपीता मास्क

इस मास्क को बनाना काफी आसान है। इसके लिए सिर्फ 1 पका हुआ केला और पपीता मिक्स करके उसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इसे बालों में लगाएं और 30 मिनट तक रखें। यह मास्क बालों को नमी और चमक देता है।   

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें