फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: एलोवेरा के साथ बालों में मिलाकर लगाएं ये चीजें, कमर तक लहराएंगे लंबे बाल

Sun, 19 Jan 2025 02:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप एलोवेरा को अन्य प्राकृतिक चीजों के साथ मिलाकर बालों में लगाते हैं, तो यह और भी प्रभावी हो सकता है। यहां कुछ ऐसी चीजें दी जा रही हैं, जिन्हें आप एलोवेरा के साथ मिलाकर अपने बालों में लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
एलोवेरा के फायदे - फोटो : Freepik.com
Hair Care Tips: बाल हर किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। चाहे लड़का हो या लड़कियां, हर किसी के उनके बाल काफी अहम होते हैं। लेकिन प्रदूषण की वजह से बाल काफी डैमेज हो रहे हैं। ऐसे में बालों का झड़ना, बालों का सफेद होना, बालों का रूखा होना काफी आम बात है। इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए एलोवेरा आपकी मदद कर सकता है।

यदि आप एलोवेरा बालों में इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इसमें कुछ चीजों को मिला लें। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, कि आप किन चीजों का इस्तेमाल एलोवेरा में मिक्स करके कर सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से बाल काफी मुलायम बन जाएंगे और कमर से भी लंबे हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
एलोवेरा और शहद - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा और शहद 

 एलोवेरा और शहद का मिश्रण बालों की नमी को बनाए रखने और डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल लें और उसमें 1 टेबलस्पून शहद मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों और सिरों पर लगाएं। 20 मिनट के बाद बालों को धो लें। 

 
विज्ञापन

3 of 6
एलोवेरा और नारियल तेल - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा और नारियल तेल 

नारियल तेल बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों को पोषण प्रदान करता है। यह बालों में चमक लाने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बनाता है। एलोवेरा के साथ मिलाकर यह मिश्रण बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकता है। 1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल और 2 टेबलस्पून नारियल तेल को अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाकर मसाज करें। 30 मिनट बाद बालों को धो लें।

4 of 6
एलोवेरा और नींबू - फोटो : Freepik
एलोवेरा और नींबू 

नींबू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह बालों में मौजूद अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है। एलोवेरा के साथ नींबू मिलाकर आप डैंड्रफ को भी कंट्रोल कर सकते हैं। 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल और 1 टेबलस्पून नींबू का रस मिलाएं। इसे बालों की जड़ों में लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें। फिर बाल धो लें।
विज्ञापन

5 of 6
एलोवेरा और दही - फोटो : istock
 एलोवेरा और दही

दही में प्रोटीन और लैक्टिक एसिड होता है, जो बालों को पोषण देता है और बालों को मुलायम बनाता है। यह बालों के गिरने को भी रोक सकता है और स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है। इसके इस्तेमाल के लिए 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल और 2 टेबलस्पून दही को अच्छे से मिला लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से बाल धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एलोवेरा और मेथी दाना - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा और मेथी दाना 

मेथी दाना बालों के लिए एक अच्छा प्राकृतिक उपचार है। इसमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होते हैं जो बालों के झड़ने को रोकते हैं और उनकी ग्रोथ को बढ़ाते हैं। एलोवेरा और मेथी का मिश्रण बालों को स्वस्थ और झड़ने से बचाने में मदद करता है। 1 टेबलस्पून मेथी दाने को पानी में रातभर भिगोकर रखें। सुबह मेथी दाने को पीसकर पेस्ट बना लें। 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल मिलाकर इसे बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें