फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Split Ends Hair Remedy: दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलू उपाय

Mon, 12 Aug 2024 09:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय बनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलू उपाय - फोटो : Freepik
Split Ends Hair Remedy: लंबे, घने और काले बाल किसे पसंद नहीं होते, लेकिन आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और असंतुलित खान-पान की वजह से बाल काफी कमजोर हो जाते हैं। कम उम्र में ही बालों का सफेद होना और लगातार बालों का झड़ना लोगों को काफी परेशान कर देता है। इसके अलावा एक और समस्या है, जिससे महिलाएं परेशान रहती हैं। ये समस्या है बार-बार बालों का दोमुंहा और रूखे होना।

जब बाल काफी ज्यादा दोमुंहे हो जाते हैं तो महिलाएं अपने बाल कटा देती हैं। ऐसे में इन दोनों समस्याओं से अगर आप परेशान हैं और इनसे छुटकारा पाने के लिए कारगर उपायों की तलाश में है तो आपको किसी पार्लर में जाकर हेयर स्पा कराने या फिर बालों को कटवाने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप घर बैठे ही इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलू उपाय - फोटो : iStock
नारियल तेल और शहद का मास्क

अगर आप घर बैठे दोमुंहे बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इसके लिए नारियल के तेल और शहद का मास्क तैयार करा सकती हैं। इस पैक को तैयार करने के लिए दो बड़े चम्मच नारियल तेल और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इसे अपने बालों की जड़ों से लेकर छोर तक लगाएं। 40 मिनट के बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। इससे दोमुंहे बाल अपने आप खत्म होने लगेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलू उपाय - फोटो : istock
अंडा और जैतून तेल का मास्क

अगर आपको अंडे के इस्तेमाल से दिक्कत नहीं है तो अंडे के सफेद भाग में एक बड़ा चम्मच जैतून तेल मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से अपने बालों पर तीस मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें। ये मास्क बालों को मजबूती प्रदान करता है और दोमुंहे बालो का खात्मा भी करता है। 

4 of 6
दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलू उपाय - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

अगर आपके घर में एलोवेरा का पेड़ लगा है तो इसका ताजा जेल बाल धोने के तीस मिनट पहले अच्छी तरह से सिर पर लगाएं। तीस मिनट के बाद बालों को धो लें। एलोवेरा जेल आपके बालों को मॉइस्चराइज करता है, इसके साथ ही इसके इसके इस्तेमाल से आपके दोमुंहे बाल खत्म हो जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलू उपाय - फोटो : istock
दही और शहद का मास्क

दही बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल के लिए आधा कप दही और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इस मिश्रण को बालों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। दही और शहद में पाए जाने वाले तत्व भी आपके दोमुंहे बालों को खत्म करने का काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलू उपाय - फोटो : iStock
पपीता और दही का मास्क

पपीता के एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को स्वस्थ रखने और रूखापन हटाने में मदद करते हैं। ऐसे में आप पपीता और दही का पेस्ट बनाकर इसे बालों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें