फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे प्रोडक्ट नहीं आलू के इस्तेमाल से जाएंगे चेहरे के दाग-धब्बे, एक बार आजमाकर तो देखें

Wed, 13 Nov 2019 11:09 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हर सब्जी की जान आलू होती है। बहुत से लोगों को आलू इतना पसंद होता है कि बिना इसके डाले वो कोई सब्जी नहीं बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वादिष्ट आलू के और भी बहुत से फायदे हैं। दरअसल आंखों के नीचे के काले घेरे दूर करने के लिए तो आलू के रस का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलू से चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ाया जा सकता है। तो चलिए जानें कैसे आलू का इस्तेमाल करें कि वो चेहरे पर निखार ले आए।
विज्ञापन

2 of 6
आलू और दही का फेसपैक
एक बड़ा चम्मच आलू का पेस्ट लीजिए और इसमें एक बड़ा चम्मच दही मिलाइए। करीब आधे घंटे तक इस पेस्ट को रख दीजिए। अब चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। यह आपकी स्किन को तरोताजा कर देता है। यह आपकी स्किन को टाइट करने में भी मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 6
आलू और हल्दी का फेसपैक
आलू और हल्दी का फेसपैक स्किन की रंगत को निखारने में मदद करता है। इसक लिए आधे आलू को घिस लें और इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब आप अपने फेस को नार्मल पानी से साफ कर लें। हफ्ते में एक बार इस फेसपैक को जरूर लगाएं।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
आलू और नींबू का फेसपैक
आलू का पेस्ट बना लीजिए। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगा लीजिए। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। यह नेचुरल फेशियल ब्लीच का काम करता है। यह आपकी डार्क स्किन कॉम्प्लेक्शन को दूर करने में मदद करता है। 
विज्ञापन

5 of 6
आलू और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
एक बड़ा चम्मच आलू का रस में दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पैक तैयार करें। अब इसे दस से पंद्रह मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। अब ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इससे आपके चेहरे के दाग दूर हो जाएंगे और आपका चेहरा दमक उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलू और अंडे का फेसपैक
आलू और अंडे का फेसपैक तैयार करने के लिए आधा आलू को घिस कर उसका रस निकाल लें अब इसमें एक अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सादे पानी से फेस धो लें। इसका असर आपको तुरंत नजर आएगा। आपको बता दें आलू और अंडे के फेसपैक को लगाने से चेहरे पर ग्लो के साथ आपके पोर्स भी टाइट होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें