फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल के पानी से मिट जाएगा बुढ़ापे का नामोनिशान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

Tue, 12 Nov 2019 03:36 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rice water - फोटो : Facebook
खूबसूरत दिखने के लिए हर महिला कई जतन करती है। कोई नहीं चाहता कि बढ़ती उम्र के साथ उसकी त्वचा पर किसी तरह के दाग, धब्बे या झुर्रियां दिखाई दें। इसके लिए महिलाएं पार्लर में पैसे फूंकने से लेकर बाजार में मौजूद महंगी-महंगी क्रीम का सहारा लेती हैं। बहुत सारी महिलाएं तो तरह-तरह के ट्रीटमेंट भी कराती हैं। लेकिन आज हम आपको बढ़ती उम्र के प्रभावों से बचने के कुछ घरेलू ब्यूटी टिप्स बताएंगे... 
विज्ञापन

2 of 5
rice water
आप हर दूसरे दिन चावल खाते होंगे, लेकिन क्या आपने सोचा है कि यही चावल आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकता है। जी हां, चावल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा की झुर्रियां दूर कर निखार लाने का काम करता है। इसमें विटामिन ई भी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
rice face mask
राइस वाटर फेस मास्क
चावल के पानी का इस्तेमाल कर आप त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। यह मास्क आपकी स्किन को टाइट करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक गिलास चावल का पानी ले और उसमें एक पेपर टावल को 10 मिनट के लिए भिगो दें। अब इस टावल को निकाल अपने चेहरे पर फेस मास्क की तरह 15-30 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद इसे हटाकर अपना चेहरा नार्मल पानी से धो लें। आप इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं।

4 of 5
facepack
चावल का फेस पैक
चावल का फैस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक चम्मच दूध, चार चम्मच चावल और एक चम्मच शहद चाहिए। इस पैक को बनाने के लिए चावल उबाल लें। इसके बाद उन्हें छानकार एक कटोरी में रख लें। इसमें दूध और शहद को अच्छी तरह मिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
facepack
फेस पैक लगाने का तरीका
अपने चेहरे को ठंडे साफ पानी से साफ कर लें। इसके बाद चावल से बने इस फेसपैक को अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दें। इस पैक के सूखने पर चावल के उबाले हुए पानी से चेहरे को धो लें। इस पैक को चेहरे पर हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपकी त्वचा बेदाग और मुलायम बनी रहेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें