होली का त्योहार आ ही गया है। ऐसे में बाजारों से लेकर घरों तक में इसकी धूम दिखाई देने लगी है। होली पर लोग जमकर रंग खेलते हैं। कई जगहों पर तो अभी से रंग खेलने की शुरुआत हो भी गई है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे रंग खेलना पसंद नहीं होगा। रंग खेलने के बाद तो हर कोई अपनी त्वचा और बालों का ध्यान रख लेता है, पर क्या आप जानते हैं, कि होली खेलने से पहले भी आपको अपने बालों का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
बालों में रंग के चिपकने के बाद काफी ज्यादा हेयरफॉल होता है और बाल काफी रूखे हो जाते हैं। अगर आप अपने बालों का ध्यान सही से रखेंगे, तो आपके बालों में रंग चिपकेगा नहीं। ऐसे में होली के आने से पहले ही अपने बालों को रंगों के लिए तैयार करें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न होने पाए।