फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: कपड़े धोने वाले साबुन या सर्फ के इस्तेमाल से हाथों में होती है खुजली ? इन उपायों से करें दूर

Tue, 06 Aug 2024 10:18 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर साबुन या सर्फ इस्तेमाल करने से आपके हाथ में भी खुजली होती है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
हाथों की खुजली को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : Freepik
Skin Care Tips: आपने अक्सर ऐसा सुना और देखा होगा कि बहुत से लोगों को धूल से एलर्जी होती है। कई लोग तो खाने की चीजों तक से एलर्जिक होते हैं, लेकिन क्या आपने सुना है कि बहुत से लोगों को कपड़े धोने वाले साबुन या फिर सर्फ से भी एलर्जी होती है। जी हां, ये सच है। महिलाओं के सामने अक्सर ये समस्या आती है, लेकिन वो इसे अनदेखा कर देती हैं। कपड़े धोते वक्त हाथों का लाल होना, उसपर दाने होना या फिर हाथों पर खुजली होना, ये सभी एलर्जी के संकेत हैं।

अगर आपको भी ये समस्या है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस खुजली से तत्काल राहत पा सकती हैं। जिन लोगों को सर्फ या साबुन से एलर्जी है, उन्हें कपड़े धोते वक्त कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए। अगर ये समस्या ज्यादा नहीं है तब आप हमारे बताए हुए नुस्खे अपना सकती हैं। ज्यादा गंभीर एलर्जी के लिए आपको विशेषज्ञ की सलाह की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल आइए आपको हाथों की खुजली दूर करने के कुछ उपाय बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
हाथों की खुजली को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : फ्रीपिक
ठंडा पानी 

अगर सर्फ या साबुन के इस्तेमाल से आपके हाथों पर खुजली हो रही है तो सबसे पहले खुजली से प्रभावित जगह को ठंडे पानी से धोएं। यह खुजली को तुरंत राहत देगा। हाथों को आप कुछ देर के लिए ठंडे पानी में डुबो कर भी रख सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
हाथों की खुजली को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल
 
एलोवेरा जेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको कई परेशानियों से राहत मिलेगी। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस एलोवेरा जेल को खुजली से प्रभावित जगह पर लगाना है। यह त्वचा को ठंडक देगा और खुजली को कम करेगा।

 

4 of 7
हाथों की खुजली को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : iStock
नारियल तेल

नारियल का तेल तो तकरीबन हर घर में मौजूद होता ही है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस नारियल तेल को हल्का गर्म करके खुजली से प्रभावित जगह पर लगाना। यह त्वचा को नमी देगा और खुजली को कम करेगा। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 7
हाथों की खुजली को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : iStock
चंदन 

चंदन में एंटीसेप्टिक, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जिस वजह से ये हमेशा त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में आप इसकी मदद से त्वचा पर हो रही खुजली को कम कर सकते हैं। इससे भी आपको तुरंत राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
हाथों की खुजली को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : Freepik
कपड़े धोते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें कपड़े धोने वाले साबुन और सर्फ से काफी एलर्जी होती है। ऐसे में कपड़े धोते वक्त आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हाथों की खुजली को दूर करेंगी ये चीजें - फोटो : Freepik
अगर आप कम केमिकल वाले सर्फ या साबुन का इस्तेमाल करेंगे तो इससे भी आपको काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा आप चाहें तो ऐसे दस्ताने खरीद सकती हैं, जिनको पहनकर कपड़े धोए जा सकें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें