फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: बदलते मौसम में भी त्वचा की टैनिंग से हैं परेशान तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलेगी राहत

Tue, 03 Oct 2023 10:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बदलते मौसम में टैनिंग से परेशान हैं तो इन चीजों का इस्तेमाल करके निखरती त्वचा पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
sun tan
Skin Care: आजकल मौसम भले ही बदल रहा है लेकिन ज्यादातर लोग अभी भी त्वचा पर होने वाली टैनिंग से परेशान हैं। चाहे गर्मी का मौसम हो या फिर हल्की सर्दी होने लगे, लेकिन त्वचा पर टैनिंग होना बेहद आम बात है। भले ही लोग त्वचा का ध्यान रखने के लिए तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, बावजूद इसके धूप का असर त्वचा पर दिख ही जाता है। धूप की वजह से ही त्वचा पर डलनेस दिखने लगती है।

बहुत से लोगों की त्वचा तो सनबर्न की वजह से अजीब सी हो जाती है। ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं, ताकि त्वचा दमकती रहे। अगर आपको स्किन ट्रीटमेंट लेने से डर लगता है तो आप कुछ बातों का ध्यान रखकर भी त्वचा का खास ध्यान रख सकें। इन बातों का ध्यान रखने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
सनस्क्रीन - फोटो : pixabay
करें सही सनस्क्रीन का इस्तेमाल

चाहे सर्दी का मौसम हो या फिर गर्मी का, हर मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। सनस्क्रीन खरीदते वक्त ये ध्यान रखें कि धूप की तेज किरणों से बचने के लिए आपको 50 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन की ही जरूरत पड़ेगी। इससे आपकी त्वचा को सुरक्षा कवच मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 7
face scrub
त्वचा को स्क्रब करने से बचें 

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर टैनिंग हो गई है तो स्क्रब करके इससे छुटकारा पा सकते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। टैनिंग के बाद अगर आप त्वचा पर स्क्रब करते हैं तो इससे आपकी त्वचा पर साइड इफेक्ट हो सकते हैं। 

4 of 7
toner
करें विटामिन सी का इस्तेमाल

त्वचा की चमक बरकरार रखने में विटमिन सी का काफी हाथ होता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप जिन फेस क्रीम, फेस वॉश और फेस सीरम का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो विटामिन सी युक्त हों। 
विज्ञापन

5 of 7
Makeup Tips - फोटो : pixabay
धूप में मेकअप करें हल्का

लोगों को लगता है कि मेकअप की हैवी लेयर उन्हें धूप से बचा सकती है लेकिन ऐसा नहीं है। ज्यादा मेकअप आपके चेहरे पर तमाम तरह के साइड इफेक्ट छोड़ सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
face wash
चेहरे को करें साफ

मौसम चाहे कोई सा भी हो लेकिन समय-समय पर चेहरे को साफ करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो इससे चेहरे पर गंदगी जमा हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
skin care - फोटो : istock
बरकरार रखें चेहरे की नमी

लोगों को लगता है कि गर्मी के मौसम में त्वचा पर मॉइश्चराजर लगाने की जरूरत नहीं होती। जबकि ऐसा नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा खिली-खिली रहे तो सनस्क्रीन लगाने के कुछ देर बाद त्वचा पर मॉइश्चराजर जरूर लगाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें