फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी वरदान है गाजर, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

Sat, 18 Jan 2025 03:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गाजर न केवल सेहत के लिए फायदेमंद होती है, बल्कि यह त्वचा की देखभाल में भी बेहद उपयोगी है। यहां हम आपको स्किन केयर में गाजर इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी वरदान है गाजर - फोटो : Freepik.com
Skin Care Tips: सर्दियों का मौसम चल रहा है। इस मौसम में बाजार में खूब हरी सब्जियां आने लगती हैं। हरी सब्जियों के साथ-साथ इस मौसम में गाजर भी बेहद कम दामों में मिलती है। गाजर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं।

सेहत के लिए गाजर कितनी लाभदायक होती है, इस बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन ये त्वचा के लिए कितनी फायदेमंद है, इस बारे में बहुत कम लोगों को पता है। इसी वजह से हम आज यहां आपके चेहरे पर गाजर इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे।

दरअसल, गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को झुर्रियों से बचाते हैं। ये दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को कम करने में सहायक है। ऐसे में आप गाजर का इस्तेमाल स्किन केयर में कर सकते हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
गाजर का फेस पैक - फोटो : Adobe stock
गाजर का फेस पैक 

गाजर का फेस पैक त्वचा की चमक बढ़ाने और दाग-धब्बे हटाने में मदद करता है। इसको बनाने के लिए 1 गाजर को उबालकर पीस लें और उसका पेस्ट बना लें। इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक रखें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। ये पैक त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और इसे मुलायम बनाता है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
गाजर और नींबू का फेस मास्क - फोटो : Adobe stock
गाजर और नींबू का फेस मास्क

गाजर और नींबू का मिश्रण त्वचा की टैनिंग और पिग्मेंटेशन को कम करने में सहायक है। इस मास्क को बनाने के लिए गाजर का रस निकालें। इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। अब 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें। ये मास्क त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है।

4 of 5
गाजर का स्क्रब - फोटो : Adobe stock
गाजर का स्क्रब
 
गाजर के स्क्रब से त्वचा के डेड सेल्स हटाने में मदद मिलती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 गाजर को कद्दूकस करें। इसमें 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज करें। कुछ मिनट के बाद चेहरा धो लें। यह स्क्रब त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और त्वचा को नर्म बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस्तेमाल से पहले रखें इस बात का ध्यान - फोटो : Freepik.com
इस्तेमाल से पहले रखें इस बात का ध्यान

गाजर का उपयोग करने से पहले एक पैच टेस्ट करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपकी त्वचा को इससे एलर्जी नहीं है। यदि आपको एलर्जी नहीं है तो गाजर के उत्पादों को नियमित रूप से लेकिन सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें। गाजर को अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल करके आप प्राकृतिक, सुंदर और स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें