Benefits Of Mustard Oil: जनवरी के महीने में सर्दी का मौसम अपने चरम पर है। इस मौसम में पड़ने वाले कोहरे और चलने वाली सर्द हवाओं ने हर किसी का हाल बेहाल किया हुआ है। कई जगहों पर तो बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
सर्दी के मौसम का सबसे ज्यादा असर लोगों की त्वचा पर ही पड़ता है। ऐसे में ज्यादातर लोग इस मौसम में त्वचा के रूखेपन से परेशान रहते हैं। चेहरे पर तो हम कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन अक्सर हाथ-पैर को ऐसे ही रहने देते हैं। जबकि इस मौसम में हाथ-पैर भी फटने लगते हैं।
यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिनके हाथ-पैर सर्दी में काफी रूखे हो रहे हैं तो बड़े-बुजुर्गों द्वारा बताए गए नुस्खे का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको सिर्फ हाथ-पैरों में सरसों का तेल इस्तेमाल करना है। यहां हम आपको हाथ-पैरों में सरसों का तेल लगाने के फायदे बताने जा रहे हैं।